एजुकेशन

CBSE Re-evaluation : पोर्टल खुलने में देरी के कारण बढ़ी छात्रों की चिंता, अब भी मेंटेनेंस मोड में वेबसाइट

CBSE Re-evaluation Portal : सीबीएसई ने री इवैल्युएशन के लिए 1 जून की तारीख बताई थी। हालांकि समय नहीं बताया था इसीलिए छात्र इंतजार कर रहे हैं। CBSE की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मेंटेनेंस कब तक चलेगा और आवेदन प्रक्रिया किस समय शुरू होगी।

Image

CBSE Re Evaluation

CBSE Re-evaluation Portal : CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी, मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होनी थी लेकिन सुबह से ही CBSE की वेबसाइट पर 'Site is Under Maintenance and Will Be Available Soon' का मैसेज दिखाई दे रहा है। ऐसे में हजारों छात्र और अभिभावक आवेदन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पोर्टल तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। इस बीच ट्विटर पर स्टूडेंट्स वेबसाइट ना खुलने की अपनी परेशानी को जाहिर कर रहे हैं।

कब शुरू होगी प्रक्रिया ?

सीबीएसई ने 1 जून की तारीख बताई थी समय नहीं बताया था इसीलिए छात्र इंतजार कर रहे हैं। CBSE की तरफ से फिलहाल ये साफ नहीं किया गया है कि मेंटेनेंस कब तक चलेगा और आवेदन प्रक्रिया किस समय शुरू होगी।

बता दें कि बोर्ड ने पहले नोटिस जारी कर 1 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की जानकारी दी थी। छात्र अब पोर्टल के चालू होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों के सत्यापन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकें।

सीबीएसई ने दी जानकारी

4 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार

फिलहाल छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहें। बताते चलें कि इस बार बोर्ड ने बताया कि 4 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने अपनी कॉपियां देखने के लिए आवेदन किया है। वहीं कुल 11 लाख से ज्यादा आंसर शीट्स की मांग दर्ज की गई है।

CBSE कक्षा 12 री-इवैल्यूएशन पोर्टल: सही मूल्यांकन कैसे करें चेक ? CBSE Re Evaluation Process

1. उम्मीदवारों को परीक्षा में दिए गए प्रश्न पत्रों के सेट की मार्किंग स्कीम का प्रिंटआउट ले लेना चाहिए। उन्हें प्रश्न पत्र और मार्किंग स्कीम अपने पास सुरक्षित रखने चाहिए।

2. उम्मीदवार मार्किंग स्कीम के आधार पर अपनी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कर सकते हैं। अगर उन्हें कोई गलती नजर आती है, तो इसे साफतौर से बताएं कि किसी विशेष प्रश्न में, मार्किंग स्कीम से उत्तर मेल खाने के बावजूद अंक नहीं दिए गए हैं, या उत्तर मार्किंग स्कीम के समान होने पर भी कोई अंक नहीं दिया गया है।

3. छात्रों को जानकारी इस तरह से जमा करनी होगी कि उसे आसानी से समझा और पहचाना जा सके, ताकि उनके अनुरोध पर सही कार्रवाई की जा सके।

CBSE कक्षा 12 पुनर्मूल्यांकन पोर्टल : हेल्पलाइन डीटेल्स

जिन छात्रों के कोई प्रश्न हों, वे CBSE टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन- 1800 11 8004 और ईमेल- resultcbse2026@cbseshiksha.in पर संपर्क कर सकते हैं।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article