एजुकेशन

NEET UG Re-Exam 2026: एग्जाम हॉल में जाने से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य, NTA ने बताया क्या करें और क्या न करें

NEET UG Re-Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें, इसकी लिस्ट जारी की है।

Image

NEET UG Re-Exam 2026: एग्जाम हॉल में जाने से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य, NTA ने बताया क्या करें और क्या न करें (image - chatgpt)

NEET UG Re-Exam 2026 Guidelines: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। परीक्षा से पहले NTA ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और उससे जुड़ी छूट के नियम भी साफ कर दिए हैं। NTA के मुताबिक परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले हर कैंडिडेट की फ्रिस्किंग के बाद बायोमेट्रिक जांच होगी। एजेंसी ने कहा है कि यह सुरक्षा के लिहाज से अनिवार्य है और परीक्षा शुरू होने से पहले पूरी की जाएगी। अगर डिवाइस में खराबी, बायोमेट्रिक डेटा की क्वालिटी ठीक न होने, UIDAI सर्वर कनेक्ट न होने या शारीरिक दिक्कत के कारण वेरिफिकेशन न हो पाए, तो भी छात्र परीक्षा दे सकेंगे।

ऐसे उम्मीदवारों को सेंटर पर एंट्री के समय सेंटर सुपरिटेंडेंट से मिले फॉर्मेट पर एक लिखित अंडरटेकिंग देनी होगी।NTA ने भरोसा दिलाया है कि बायोमेट्रिक प्रोसेस के चलते परीक्षा के दौरान किसी को डिस्टर्ब नहीं किया जाएगा। यह काम या तो परीक्षा शुरू होने से पहले या खत्म होने के बाद किया जाएगा।

NEET UG 2026 Re-Exam: परीक्षा का समय

दोबारा परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। PwD/PwBD कैंडिडेट्स जिन्हें एक्स्ट्रा टाइम मिलता है, उनके लिए परीक्षा शाम 6:20 बजे तक चलेगी।

NEET UG 2026 Re-Exam: क्या करें

  • एडमिट कार्ड और ID साथ रखें – ओरिजिनल एडमिट कार्ड और वैध फोटो ID लेकर जाएं।
  • समय से पहुंचें – तलाशी और बायोमेट्रिक के लिए समय का ध्यान रखें और स्टाफ का सहयोग करें।
  • एंट्री से पहले वेरिफिकेशन कराएं – हॉल में जाने से पहले बायोमेट्रिक जांच पूरी करें।
  • फेल होने पर अंडरटेकिंग भरें – तकनीकी या शारीरिक कारण से वेरिफिकेशन न हो तो सेंटर सुपरिटेंडेंट वाला फॉर्म भरें।
  • निर्देशों का पालन करें – सेंटर स्टाफ और इनविजिलेटर्स की सभी बातें मानें।
  • सीट पर बने रहें – औपचारिकताएं पूरी होने तक अपनी सीट न छोड़ें।

PwD कैंडिडेट्स ध्यान दें – एक्स्ट्रा टाइम वाले छात्र शाम 6:20 बजे तक परीक्षा में बने रहें।

NEET UG 2026 Re-Exam: क्या न करें

  • बिना कारण वेरिफिकेशन न टालें – वैध वजह के बिना बायोमेट्रिक से इनकार न करें।
  • स्टाफ से बहस न करें – सुरक्षा प्रक्रिया पर सेंटर स्टाफ से उलझें नहीं।
  • जांच से बचने की कोशिश न करें – तलाशी या बायोमेट्रिक से बचने की कोशिश न करें।
  • बिना अनुमति बाहर न जाएं – एग्जाम हॉल या सेंटर से अनुमति के बिना बाहर न निकलें।
  • बीच परीक्षा में वेरिफिकेशन की उम्मीद न करें – यह काम सिर्फ शुरू या खत्म होने के बाद होगा।
  • गलत जानकारी न दें – गलत अंडरटेकिंग या झूठी जानकारी देने पर कार्रवाई होगी।
  • नियम न तोड़ें – किसी भी तरह की गड़बड़ी करने पर पब्लिक एग्जाम एक्ट 2024 के तहत सजा हो सकती है।

NTA ने सभी उम्मीदवारों को यह चेतावनी भी दी है कि बिना किसी वैध दस्तावेजी कारण के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से इनकार करने को परीक्षा के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और इसके लिए उम्मीदवार पर 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) एक्ट, 2024' के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article