एजुकेशन

AISSEE 2027: सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक कर सकेंगे अप्लाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के जरिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिला मिलता है।

Image

सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

सैनिक स्कूलों में पढ़ाई करने का सपना देख रहे बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के जरिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिला मिलता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। NTA की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, AISSEE 2027 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 दिसंबर 2026 रखी गई है। प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले जरूरी शर्तें और परीक्षा से जुड़ी जानकारी अच्छी तरह पढ़ लें।

AISSEE 2027 में सभी सवाल बहुविकल्पीय यानी MCQ आधारित होंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट के जरिए कराई जाएगी। कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए परीक्षा की अवधि और भाषा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

विवरणकक्षा 6कक्षा 9
परीक्षा की अवधि150 मिनट180 मिनट
परीक्षा का माध्यम13 भाषाएंअंग्रेजी
सवालों का प्रकारMCQMCQ
परीक्षा का तरीकाOMR शीटOMR शीट

आवेदन से पहले जरूर पढ़ें सूचना बुलेटिन

उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों को आवेदन करने से पहले AISSEE 2027 का Information Bulletin पढ़ने की सलाह दी गई है। इसमें योग्यता, सिलेबस, सीटों की संख्या, आरक्षण, परीक्षा शहर, पास होने के जरूरी अंक और पुराने व नए सैनिक स्कूलों की जानकारी दी गई है।

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी। इसके लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल exams.nta.nic.in पर जाएं और संबंधित लिंक के जरिए फॉर्म भरें।

मदद के लिए यहां करें संपर्क

आवेदन या परीक्षा से जुड़ी किसी परेशानी पर उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क के नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा aissee@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article