एजुकेशन

UPSSSC ने जारी किए जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने upsssc.gov.in पर इस अगले चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी उपलब्ध करा दिए हैं।

Image

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी

उत्तर प्रदेश में जूनियर असिस्टेंट भर्ती की मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने इस अगले चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी उपलब्ध करा दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के मुताबिक, मुख्य परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर कुल 46,282 उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए चुना गया है। इन अभ्यर्थियों की परीक्षा 13 नवंबर से 26 नवंबर 2026 के बीच कराई जाएगी।

लखनऊ में होगा टाइपिंग टेस्ट

टाइपिंग टेस्ट के लिए आयोग ने लखनऊ में परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा का आयोजन एक्सीलेंस इंफोटेक में किया जाएगा। सभी निर्धारित दिनों में टेस्ट दो पालियों में होगा। उम्मीदवारों को अपनी पाली के हिसाब से समय पर केंद्र पहुंचना होगा। आयोग ने साफ किया है कि गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी घर से निकलने से पहले यात्रा और ट्रैफिक का ध्यान जरूर रखें।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

1. सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in खोलें।

2. होमपेज पर नोटिस बोर्ड में टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड का लिंक खोजें।

3. लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड भरें।

4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज ले जाना न भूलें

उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे किसी वैध ओरिजनल फोटो आईडी को जरूर साथ रखें। उसकी एक फोटोकॉपी भी ले जाना बेहतर रहेगा। टाइपिंग टेस्ट में हिंदी और अंग्रेजी दोनों की टाइपिंग कराई जाएगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराए गए कीबोर्ड और सॉफ्टवेयर का ही इस्तेमाल करना होगा। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में 1475 प्रधानाचार्य भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article