एजुकेशन

Indian Coast Guard Exam 2026: कोस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 365 पदों पर होगा चयन

इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। कोस्ट गार्ड ने नाविक और यांत्रिक भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इसके अनुसार, CBT-1 का आयोजन 17 और 18 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

Image

कोस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Indian Coast Guard Exam 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। कोस्ट गार्ड ने नाविक और यांत्रिक भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने CGEPT भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी रणनीति बना सकते हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) का आयोजन 17 और 18 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का मौका मिलेगा। प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से आयोजित इस भर्ती परीक्षा के जरिए अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर लेनी चाहिए।

Indian Coast Guard Exam 2026 Date

कोस्ट गार्ड ने नाविक और यांत्रिक भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित की

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद एडमिट कार्ड सेक्शन में जाकर Indian Coast Guard CGEPT Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

कुल 365 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 365 पद भरे जाने हैं। इनमें नाविक जनरल ड्यूटी (GD) के 130 पद, नाविक डोमेस्टिक ब्रांच के 25 पद और हाइजीनिस्ट के 20 पद शामिल हैं। बाकी पदों का विवरण संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है।

उम्मीदवारों को एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश दिए होंगे। परीक्षा के दिन इन्हीं निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड के आधिकारिक पोर्टल को चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article