एजुकेशन

NEET UG Result 2026: खत्म होने वाला है नीट यूजी रिजल्ट का इंतजार, कभी भी जारी हो सकते हैं परिणाम

NEET UG Result 2026: एनटीए द्वारा 21 जून को आयोजित की गई नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने वाले 20 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम कभी भी जारी किए जा सकते हैं।

Image

NEET UG Result 2026 (Photo - AI)

NEET UG Result 2026 Kab Aayega: नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी परीक्षा का आयोजन 21 जून को किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस समय अपने परिणामों का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। बीते दिनों नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक (DG) अभिषेक सिंह द्वारा रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किए जाने की संभावना जताई गई थी। इसे देखते हुए छात्रों में रिजल्ट जारी होने का काउंटडाउन तो शुरू हो गया हो ही गया है। छात्रों की नजरे आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई है कि NEET UG Result 2026 कब आ जाए।

क्या आज जारी होगा नीट यूजी रिजल्ट 2026

आज जून का आखिरी दिन है, लेकिन रिजल्ट आज जारी करने को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आज भी रिजल्ट आने की कुछ संभावना है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र फाइनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

नीट रिजल्ट तैयार होने में कितना समय लगता है?

नीट परीक्षा के बाद रिजल्ट को तैयार में होने में करीब 30 से 40 दिन का समय लगता है। उसके अनुसार परीक्षा को हुए अधिक समय नहीं हुआ है, लेकिन पहली परीक्षा के लीक होने के कारण पहले ही काफी देरी हो चुकी है, इसलिए तेजी से मूल्यांकन किया जा रहा है ताकि ऐकडमिक ईयर की शुरुआत होने में अधिक देर न हो। उम्मीद की जा रही है कि एनटीए द्वारा जल्द ही रिजल्ट की डेट और समय की घोषणा की जाएगी।

कैसे चेक करें नीट यूजी 2024 का रिजल्ट?

स्टेप 1 - नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'NEET UG 2026 – Re-Exam Result' पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नया पेज खुलने पर उसमें एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।

स्टेप 4 - सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

कितने लाख छात्र हुए परीक्षा में शामिल

बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के लिए 22.79 लाख छात्रों ने रजिस्टर किया था। लेकिन इसमें से केवल 20 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article