टेक एंड गैजेट्स

Airtel Travel Week 2026: यात्रियों की हुई मौज, इंटरनेशनल रोमिंग पर 10% की छूट, वीजा पर 4,000 रुपये तक की बचत का मौका

Airtel इस कैंपेन के तहत Out of Office Contest भी चला रहा है। इसमें ग्राहकों को अपने क्रिएटिव आउट ऑफ ऑफिस ईमेल मैसेज भेजने होंगे। इस कॉन्टेस्ट के दो विजेताओं को कंपनी की तरफ से विदेश घूमने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस ट्रिप का पूरा खर्च Airtel उठाएगा।

Image

एयरटेल अपने यूजर्स के लिए लेकर आया नया धमाकेदार ऑफर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Airtel ने भारत में Airtel Travel Week 2026 की शुरुआत की है। इस खास ऑफर के तहत कंपनी अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को कई तरह के फायदे दे रही है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। इसमें इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% की छूट, वीजा अप्लाई करने पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट और विदेशी करेंसी से जुड़े फायदे शामिल हैं। इतना ही नहीं, कुछ चुनिंदा ग्राहकों को फ्री में विदेश घूमने का मौका भी मिलेगा। यह कैंपेन 19 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक Airtel Thanks ऐप पर चलेगा। ग्राहक ऐप के जरिए इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

Airtel Travel Week के तहत 1,000 प्रीपेड और 1,000 पोस्टपेड ग्राहकों को इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा। प्रीपेड ग्राहकों को कूपन मिलने के 15 दिनों के अंदर उसे इस्तेमाल करना होगा। वहीं, कूपन रिडीम करने के 30 दिनों के अंदर विदेश यात्रा करनी होगी। ग्राहक Airtel की प्रीपेड रिचार्ज वेबसाइट पर जाकर अपना इंटरनेशनल रोमिंग पैक चुन सकते हैं और कूपन के साथ जुड़े मोबाइल नंबर से ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

वहीं, पोस्टपेड ग्राहकों को विजेता घोषित होने के 90 दिनों के अंदर योग्य इंटरनेशनल रोमिंग पैक लेना होगा। इसके बाद मिलने वाली छूट उनके पहले बिलिंग साइकल के बिल में एडजस्ट कर दी जाएगी।

फ्री विदेश यात्रा जीतने का मौका

Airtel इस कैंपेन के तहत Out of Office Contest भी चला रहा है। इसमें ग्राहकों को अपने क्रिएटिव आउट ऑफ ऑफिस ईमेल मैसेज भेजने होंगे। इस कॉन्टेस्ट के दो विजेताओं को कंपनी की तरफ से विदेश घूमने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस ट्रिप का पूरा खर्च Airtel उठाएगा।

वीजा पर 4,000 रुपये तक की छूट

Airtel ने वीजा सर्विस देने वाले प्लेटफॉर्म Atlys के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत चुनिंदा एशियाई देशों के लिए वीजा अप्लाई करने पर ग्राहकों को 4,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर 31 दिसंबर 2026 तक वैलिड रहेगा। इसके लिए योग्य ग्राहकों को एक खास रिडेम्पशन कोड दिया जाएगा, जिसे Atlys के रिडेम्पशन पेज पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Niyo कार्ड पर भी मिलेगा फायदा

कंपनी ग्राहकों को Niyo Multicurrency Card भी ऑफर कर रही है। इस कार्ड के साथ जीरो फॉरेक्स मार्कअप का फायदा मिलेगा। यानी विदेशी करेंसी में खर्च करने पर कोई मार्कअप चार्ज नहीं लगेगा। इसके साथ कार्ड की डिलीवरी भी फ्री होगी।

Airtel ने Bruised Passports के साथ भी पार्टनरशिप की है। इसके तहत चुने गए 5 ग्राहकों को ट्रैवल एक्सपर्ट के साथ वन-ऑन-वन ऑनलाइन सेशन मिलेगा। इस सेशन में एक्सपर्ट ग्राहकों की पसंद और उनकी डेस्टिनेशन के हिसाब से ट्रैवल प्लान और घूमने का पूरा शेड्यूल तैयार करने में मदद करेंगे।

मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फायदे

  • चुनिंदा ग्राहकों को Condé Nast Traveller का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
  • 250 ग्राहकों को खास मर्चेंडाइज दिया जाएगा।
  • सभी Airtel ग्राहकों को 10 चुनिंदा शहरों की ट्रैवल गाइड मुफ्त में मिलेगी।
  • 500 ग्राहकों को 500 रुपये का Amazon वाउचर मिलेगा।

Amazon वाउचर जीतने वाले ग्राहकों को कोड ईमेल के जरिए भेजा जाएगा। इसका इस्तेमाल वाउचर पर दी गई वैलिडिटी के अनुसार किया जा सकेगा।

Airtel Travel Week 2026 में कैसे लें हिस्सा?

  • सबसे पहले अपने फोन में Airtel Thanks ऐप ओपन करें।
  • ऐप में Travel Week सर्च करें।
  • इसके बाद कैंपेन में रजिस्ट्रेशन करें।
  • पूछे गए सवाल का जवाब दें।
  • इसके बाद आप इस कैंपेन में शामिल हो जाएंगे।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article