एजुकेशन

IB JIO Grade 2 Result 2026 Released: जारी हुआ इंटेलिजेंस ब्यूरो के जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

IB JIO Grade 2 Result 2026 Released: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 /टेक्निकल (JIO-2/Tech) परीक्षा 2025 का फाइनल रिज़ल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

IB JIO Grade 2 Result 2026 Released: यहां चेक करे आईबी के जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 का रिजल्ट

IB JIO Grade 2 Result 2026 Released: आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IB JIO Grade 2 Result 2026) खबर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 /टेक्निकल (JIO-2/Tech) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर (IB JIO Grade 2 Result 2026 दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अंतिम चयन भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों में उम्मीदवारों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टियर 1 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 15 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। वहीं टियर 2 व टियर 3 की परीक्षा 15 अप्रैल से 5 मई 2026 तक निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

IB JIO Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • mha.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IB JIO Grade 2 Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव करें।

IB JIO Grade 2 Result 2026: टियर 1 और टियर 2 के आधार पर रिजल्ट

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक टियर-I परीक्षा (ऑनलाइन/कंप्यूटर आधारित टेस्ट), जो 15 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी, और टियर-II एवं टियर-III परीक्षाओं, जो 15 अप्रैल से 5 मई 2026 के बीच आयोजित हुई थीं, में उम्मीदवारों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर निम्नलिखित रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों का चयन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में JIO-II/Tech पद पर नियुक्ति के लिए किया गया है।

IB JIO Grade 2 Result: आपके नाम के आगे P है तो यहां देखें

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के वे अभ्यर्थी, जिनका चयन अनारक्षित (UR) श्रेणी में दर्शाया गया है, इसका अर्थ है कि उन्होंने अनारक्षित श्रेणी के मानकों के आधार पर योग्यता प्राप्त की है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के नाम के साथ 'P' अंकित है, उनका चयन अस्थायी (Provisional) रूप से किया गया है। ऐसा आवश्यक दस्तावेज/जानकारी दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार के समय प्रस्तुत न किए जाने के कारण किया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article