Noida School Timing Changed, School Timing Chane In Noida, Greater Noida: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले (Noida School Timing Change) रहा है। दिनभर उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर हो (School Timing Change In Noida) रहे हैं। कूलर-एसी भी इस गर्मी के आगे फेल हो रहे हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच प्रशासन ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यहां अब स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे स्कूल।
ध्यान रहे जिले के कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों पर प्रशासन का यह नियम लागू होगा। इसमें सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE, मदरसा व अन्य सभी बोर्ड शामिल हैं। यह नियम अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। बढ़ते तापमान से बच्चों के बचाव के लिए यह फैसला लिया गया है। साथ ही सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया आदेश।
Patna School Closed: पटना में गर्मी के चलते बंद हुए स्कूल
पटना में भी भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। डीएम कुंदन कुमार ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। यह निर्देश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी समान रूप से लागू होगा।
School Closed In Patna: 30 जून तक प्रभावी रहेगा आदेश
डीएम कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध 30 जून तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए किसी भी प्रकार की ऑफलाइन कक्षाओं या शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी और लू जैसी परिस्थितियां बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कदम उठाते हुए कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है।
