एजुकेशन

NEET UG 2026 Refund Update: एनटीए ने जारी की बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन गाइडलाइन, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले करें यह काम

NEET UG 2026 Refund Update: एनटीए ने नीट यूजी 2026 के रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स को वेरिफाई करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवारों एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें।

Image

NEET UG 2026 Refund Update (Photo -Canva)

NEET UG 2026 Refund Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए रिफंड प्रक्रिया को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी इस नोटिफिकेशन के तहत जो उम्मीदवार अपनी फीस का रिफंड पाना चाहते हैं, उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपने बैंक खाते की जानकारी को ध्यानपूर्वक वेरिफाई करना होगा और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि रिफंड की राशि बिना किसी रूकावट के सीधे सही बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सके।

फर्जी कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड से रहें सावधान

एनटीए ने उम्मीदवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष चेतावनी भी जारी की है। एनटीए ने कहा है कि सोशल मीडिया या फोन कॉल के जरिए रिफंड को जल्दी कराने या अकाउंट वेरिफाई करने का दावा करने वाले फर्जी मैसेज और लिंक्स से पूरी तरह से दूर रहें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ किया है कि NTA कभी भी रिफंड प्रोसेस पूरा करने के लिए उम्मीदवारों से कोई ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन या किसी भी तरह के पेमेंट की मांग नहीं करता।

गलती होने पर मिलेगा एक और मौका

यदि उम्मीदवार से बैंक डिटेल्स भरते हुए किसी प्रकार की कोई गलती हो जाती है तो वह इसे परेशान न हो, क्योंकि एनटीए द्वारा उम्मीदवरों को गलती सुधारने का एक और मौका दिया जाएगा। या किसी वजह से जो उम्मीदवार वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएं हैं उन्हें भी पैनिक होने कि आवश्यकता नहीं है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा संपन्न होने के बाद अपनी बैंक डिटेल्स सुधारने और सही जानकारी दर्ज करने का एक और मौका दिया जाएगा।

ऐसे वेरीफाई करें डिटेल्स

नीट यूजी 2026 के उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने बैंक डिटेल्स को ऑनलाइन वेरिफाई और सबमिट कर सकते हैं।

स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और neet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - इसके बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।

स्टेप 3 - लॉगिन करने के बाद होमपेज पर दिए गए 'Bank Account Verification' सेक्शन पर जाएं।

स्टेप 4 - यहां अपने बैंक अकाउंट का नंबर, आईएफएससी कोड और अकाउंट होल्डर का नाम अच्छी तरह से चेक करें।

स्टेप 5 - सभी जानकारियां सही होने पर डिटेल्स को कन्फर्म करें और सेव करके फाइनल सबमिट कर दें।

हेल्पलाइन नंबर और ईमेल

आधिकारिक वेबसाइट: neet.nta.nic.in और nta.ac.in

हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000

ईमेल आईडी: neetug2026@nta.ac.in

अगर रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स वेरीफाई करने में छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो उन्होंने परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। एनटीए ने छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नबंर और ईमेल आईडी जारी की गई है। छात्र अपनी समस्या का समाधान इसके जरिए प्राप्त कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article