देश

'...PM मोदी को हम हराने जा रहे', राहुल गांधी का हैदराबाद में बड़ा दावा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम प्रधानमंत्री मोदी को हराने जा रहे हैं।

Image

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2026 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संबोधित किया (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी को हराने जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2026 को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने जा रहे हैं और उन्हें सत्ता से हटाकर रहेंगे। यह आपको सड़कों पर दिखाई दे रहा है। आप इसे दिल्ली में भी देख सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के चेहरे पर दिख रहे डर में भी यह नजर आता है। यह सब अब तय हो चुका है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article