NEET 2026 Cancelled: नीट यूजी परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इस परीक्षा को दोबारा करवाने का फैसला किया है, जिनकी जानकारी अलग से दी जाएगी। इस खबर से उन 23 लाख छात्रों को झटका लगा है, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था।
पेपर रद्द की घोषणा NEET UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक होने के आरोपों के कुछ दिनों बाद की गई है। यह घोषणा NTA ने अपने आधिकारिक 'X' अकाउंट के जरिए की। आप भी देखें
मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया नहीं रहेगी मान्य, NEET UG Cancelled 2026
NTA ने कहा है कि NTA को मिले इनपुट के आधार पर, जिन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए नतीजों के साथ मिलाकर देखा गया, यह साबित हो गया कि मौजूदा परीक्षा को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। इसलिए, 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा अब पूरे देश में रद्द कर दी गई है।
दोबारा परीक्षा पर क्या है अपडेट? NEET UG 2026
NTA ने कहा है कि री एग्जाम का शेड्यूल और एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। इसके लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, पहले से भुगतान की गई फीस छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा NTA के आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके फिर से आयोजित की जाएगी।

neet ug 2026 re exam
री एग्जाम का शेड्यूल
NTA ने कहा है कि दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीखें और दोबारा जारी किए जाने वाले एडमिट-कार्ड का शेड्यूल जल्द आएगा, जिसे एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल इन्हीं आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही बिना पुष्टि वाली खबरों पर ध्यान न दें।
CBI करेगी जांच
भारत सरकार के निर्देशानुसार, इस मामले को अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपा जाएगा, ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा सके। इस दौरान NTA ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता प्रदान करेगा,"
"यह फैसला छात्रों के हित में और उस भरोसे को बनाए रखने के लिए लिया गया है, जिस पर राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली टिकी है। एजेंसी जानती है परीक्षा को फिर से आयोजित करने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को असुविधा होगी।"
