NCERT Online Diploma Course kya hai: मिडिल क्लास यानी मिडिल ग्रेड के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए NCERT ने एक नया ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 5 अक्टूबर 2026 को इस कोर्स की घोषणा की। इसका मकसद शिक्षकों को साइंस पढ़ाने के नए और बेहतर तरीकों से परिचित कराना है। यह ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स साइंस की पढ़ाई से जुड़े शिक्षकों के लिए तैयार किया गया है। इसे NCERT के Department of Education in Science and Mathematics (DESM), नई दिल्ली ने डिजाइन किया है।
इस कोर्स में सिर्फ साइंस के विषयों की जानकारी देने पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। शिक्षकों को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि बच्चे विज्ञान को किस तरह सीखते हैं और उनमें वैज्ञानिक सोच, सवाल पूछने की आदत, रचनात्मकता और समस्या को समझने की क्षमता कैसे विकसित की जा सकती है।
NCERT के अनुसार, कोर्स का उद्देश्य शिक्षकों की साइंस एजुकेशन को लेकर समझ मजबूत करना और उनकी टीचिंग स्किल्स को बेहतर बनाना है। खास तौर पर उन शिक्षकों को इसका फायदा मिल सकता है, जिन्हें ट्रेनिंग या शैक्षणिक संसाधनों तक आसानी से पहुंच नहीं मिल पाती।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Board Exam टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना जरूरी है? समझें Productive Hour Rule
रजिस्ट्रेशन की क्या है फीस?
इस ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। कोर्स की फीस 2,000 रुपये रखी गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पढ़ाई 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
कितने समय का है कोर्स
यह पूरा प्रोग्राम 40 सप्ताह का होगा और सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से चलेगा। इसमें कुल 40 मॉड्यूल होंगे। प्रत्येक मॉड्यूल को पूरा करने में औसतन 6 से 8 घंटे लग सकते हैं। हर सोमवार को नया मॉड्यूल उपलब्ध कराया जाएगा और उसे उसी सप्ताह पूरा करना होगा।
