एजुकेशन

CSIR UGC NET December 2026: NTA ने जारी किया सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड पर भी अपडेट

CSIR UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। NTA ने परीक्षा का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Image

CSIR UGC NET December 2026

CSIR UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। सभी पेपर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होंगे। परीक्षा रोजाना दो शिफ्ट में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार अपने विषय और कोड के अनुसार परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं।

CSIR UGC NET 2026 subject wise schedule

NTA की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पांच विषयों की परीक्षा इन तारीखों पर होगी:

विषय और कोडपरीक्षा की तारीखशिफ्ट और समय
लाइफ साइंसेज और बायोटेक्नोलॉजी (703)19 दिसंबर 2026दूसरी, दोपहर 3 से 6 बजे
केमिकल साइंसेज (701)22 दिसंबर 2026पहली, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे
अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लैनेटरी साइंसेज (702)22 दिसंबर 2026पहली, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे
मैथमेटिकल साइंसेज (704)27 दिसंबर 2026दूसरी, दोपहर 3 से 6 बजे
फिजिकल साइंसेज (705)27 दिसंबर 2026दूसरी, दोपहर 3 से 6 बजे

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UGC NET December 2026 का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब आएंगे?

फिलहाल NTA ने परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित नहीं की है। उम्मीदवारों को इन दोनों अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर नजर रखनी चाहिए।

परीक्षा का पेपर पैटर्न पहले ही सूचना बुलेटिन में उपलब्ध कराया जा चुका है। अभ्यर्थी अपने विषय के अनुसार परीक्षा पैटर्न और अन्य निर्देश वेबसाइट पर देख सकते हैं।

JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका

CSIR UGC NET परीक्षा के जरिए भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में दाखिले के लिए पात्रता तय की जाती है। विज्ञान और तकनीक से जुड़े विषयों में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा अहम है

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article