एजुकेशन

MP Board 10वीं-12वीं में फेल छात्र न हों परेशान, 'रुक जाना नहीं' योजना के लिए ऐसे करें आवेदन, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 15, 2026, 06:23 PM IST

MP Board 10वीं और 12वीं की पहली और दूसरी बोर्ड परीक्षा में असफल रहे उम्मीदवार रुक जाना नहीं योजना के तहत अपना साल बचा सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Image

MP Board रुक जाना नहीं परीक्षा के लिए आवेदन शुरू (Photo - AI)

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा द्वितीय बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। MP Board की दूसरी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के जो छात्र एग्जाम पास करने में सफलता प्राप्त नहीं कर पाएं है, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ऐसे छात्रों के लिए 'रुक जाना नहीं' योजना के रूप में परीक्षा देकर साल बचाने का और क्लास पास करने का एक सुनहरा अवसर दिया जाएगा। बता दें कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही साथ MPSOS परीक्षा का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

क्या है 'रुक जाना नहीं' योजना के लिए आवेदन की डेट

एमपी बोर्ड की मुख्य या द्वितीय परीक्षा दोनों में जो छात्र पास नहीं हो पाएं है वह 'रुक जाना नहीं' योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। छात्रों को बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है। इसके बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रों को सलाह है कि वह बिना समय बर्बाद किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

जून-जुलाई में होगी परीक्षा

एमपी बोर्ड ने 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं के एग्जाम शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसमें कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 29 जून से शुरू होकर 10 जुलाई 2026 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 30 जून से 9 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है -

दिनांकविषय कक्षा 10वीं (हाईस्कूल)
30-06-2026उर्दू - Urdu 508 , पंजाबी (Punjabi)- 507
01-07-2026NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के विषय – समस्त विषय
03-07-2026संस्कृत Sanskrit 512
04-07-2026विज्ञान Science 200
06-07-2026हिन्दी Hindi - 401
07-07-2026सामाजिक विज्ञान Social Science 300
08-07-2026अंग्रेजी English 411
09-07-2026गणित Mathematics -100
डेटकक्षा 12वीं परीक्षा
29-06-2026संस्कृत Sanskrit (053)
30-06-2026NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के विषय – समस्त विषय
01-07-2026उर्दू (055)
02-07-2026इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस Informatics Practices (151, 851), गायन वादन (863)
03-07-2026भूगोल Geography (120), क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हर्टिकल्चर Crop Production & Horticulture (420), शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य Anatomy Physiology & Health (620)
04-07-2026फिजिक्स Physics (210), अर्थशास्त्र Economic (140), एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एवं फिसरीज Animal Hus. Milk trade, Poultry Farming & Fishery (430), विज्ञान के तत्व Element of Science (631), भारतीय कला का इतिहास History of Indian Art (530)
06-07-2026अंग्रेजी English (052) (वोकेशनल के छात्रों सहित)
07-07-2026हिन्दी Hindi (051) (वोकेशनल के छात्रों सहित)
08-07-2026रसायन Chemistry (220), इतिहास History (110), व्यवसाय अध्ययन Business Studies (310), एलीमेन्ट ऑफ साईंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर Ele. Of Science & Maths Useful for Agriculture (410), गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्रविज्ञान Home Management Nutrition & Textile (610)
09-07-2026गणित Mathematics (150, 850), राजनीति शास्त्र Political Science (130), बायोलॉजी Biology (231, 831)
10-07-2026समाजशास्त्र Sociology (166), मनोविज्ञान Psychology (167), होम साइंस कला समूह (168), ड्राईंग एण्ड डिजाईनिंग Drawing & Designing (862), बुक कीपिंग एण्ड एकाउंटेन्सी Book Keeping & Accountancy (320)

सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर

अक्सर आवेदन प्रक्रिया या परीक्षा नियमों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में कई दुविधा होती हैं, तो इन्हें दूर करने कि ले बोर्ड द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। आवेदन के दौरान किसी भी छात्र को किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 0755-6720200 पर संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

End of Article