एजुकेशन

CUET UG Result 2026: कब आएगा सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट, cuet.nta.nic.in ऐसे कर पाएंगे चेक

CUET UG Result 2026: एनटीए द्वारा आयोजित की गई सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cuet.nta.nic.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

CUET UG Result 2026 (Photo - AI)

CUET UG Result 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए अब फाइनल आंसर की के साथ अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 के नतीजों को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, रिजल्ट जारी होते ही वह cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

रिजल्ट पहले आएगा या आंसर की

छात्रों को बता दें कि सीयूईटी यूजी 2026 के रिजल्ट से जारी करने से पहले एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। आंसर की को भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 9 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को 11 जून तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था।

CUET UG 2026 स्कोरकार्ड कैसे करें डाउनलोड?

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध 'लेटेस्ट न्यूज' सेक्शन में जाकर 'CUET UG 2026 Result/Scorecard' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB) और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।

स्टेप 4: सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

स्टेप 5: यहां से आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

कब हुई थी सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026

एनटीए द्वारा CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन दो चरणों में, 11 से 31 मई और फिर 7 जून 2026 तक किया गया था। यह परीक्षा देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी और कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए आयेजित की जाती है, जिसमें लाखों की संख्या में 12वीं कर रहे उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद आपत्ति प्रक्रिया 9 से 11 जून के बीच शुरू की गई थी। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि कॉलेज में होने वाले एडमिशन में सीयूईटी यूजी की रैंक के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर सकें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article