एजुकेशन

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी, हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर निकली वैकेंसी

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) ने हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

MPESB Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) ने हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर भर्ती (MPESB Hospital Assistant Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 7 मई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मई 2026 है। यहां आप एमपीईएसबी के हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन

  • अनारक्षित (General Category) - 324
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) - 120
  • अनुसूचित जाति (SC) - 192
  • अनुसूचित जनजाति (ST) - 240
  • ओबीसी (OBC) - 324

MPESB Hospital Assistant Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एमपीईएसबी के हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही कुछ विशिष्ट पदों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होना जरूरी है। यहां अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

MPESB Hospital Assistant Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

एमपीईएसबी मध्य प्रदेश के हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यहां चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article