NEET UG Exam 2026 Do's And Donts, NEET Exam Timing: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज यानी 3 मई 2026 को NEET UG 2026 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इस साल यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में एक साथ आयोजित की जाएगी। इसके लिए करीब 27.79 लाख अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। हालांकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक रिपोर्ट करना होगा। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में एडमिट कार्ड निकालना न भूलें।
बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी साल में एक बार MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS समेत अलग-अलग अंडरग्रुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करता है। यदि आप भी नीट यूजी की परीक्षा देने जा रहे हैं तो हमारे इस लेख पर एक नजर जरूर डालें। यहां आप जान सकते हैं कि नीट यूजी परीक्षा 2026 में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं ले जाना है।
NEET UG Exam Dos And Donts: एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया
- सभी उम्मीदवार पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) पानी की बोतल ला सकते हैं।
- उम्मीदवार धार्मिक वस्तुएं/आस्था से जुड़ी चीजें पहन सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले से परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच (फ्रिस्किंग) करवानी होगी।
- हल्के कपड़े पहनना बेहतर है।
- यदि आवश्यक हो, तो उम्मीदवार पूरी आस्तीन वाले कपड़े या ऊनी कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें समय से पहले केंद्र पर पहुंचकर जांच करवानी होगी।
- चप्पल या कम हील वाले जूते पहनना अधिक उपयुक्त है।

NEET UG Exam Do's And Dont's 2026
NEET UG Exam Donts: भूलक न ले जाएं ये चीजें
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुँचे (कम से कम 1 घंटा पहले)।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ न ले जाएँ।
- किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग न करें।
- OMR शीट में ओवरराइटिंग न करें।
- बिना पढ़े अनुमान लगाकर अधिक उत्तर न भरें (नेगेटिव मार्किंग से बचें)।

NEET UG Exam 2026
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in
पर ईमेल कर सकते हैं।
NEET UG Exam 2026: बड़े स्तर पर एग्जाम की तैयारी
बता दें नीट यूजी परीक्षा के लिए 674 शहर समन्वयक (City Coordinators) शहर-स्तरीय संचालन की निगरानी कर रहे हैं। 6,000 से अधिक पर्यवेक्षक (Observers) परीक्षा केंद्रों पर स्वतंत्र निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक (Centre Superintendents) और निरीक्षक (Invigilators) मौजूद रहेंगे। गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस बल और एस्कॉर्ट टीमों का सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है।
