एजुकेशन

UP Police SI परीक्षा में टेलीग्राम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 13 मार्च को दर्ज हुआ था मुकदमा

UP Police SI Exam 2026: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में ठगी का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर टेलीग्राम चैनल पर फर्जी पेपर के जरिए अभ्यर्थियों को ठगने का आरोप है।

Image

यूपी पुलिस SI परीक्षा में टेलीग्राम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

UP Police SI Exam 2026: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इस बीच स्पेशल टास्ट फोर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में ठगी का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर टेलीग्राम चैनल पर फर्जी पेपर के जरिए अभ्यर्थियों को ठगने का आरोप है। यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर बिहार के अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच के अनुसार टेलीग्राम चैनल से UPSI EXAM PAPER उपलब्ध कराने का झांसा दिया गया था। इस संबंध में 13 मार्च को लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाने का झांसा

एससीएट द्वारा पूछताथ में आरोपित ने बताया कि वह अपने साथी के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करता था। ठगी की रकम उसके बैंक खाते में जमा करवाई जाती थी। वही अब इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

UP Police SI Exam 2026: दो पालियों में हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा यह परीक्षा 4,543 पदों के लिए राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। यहां पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक समाप्त हुई थी। जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित थी।

रेलवे ने किए थे खास इंतजाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने खास इंतजाम किए थे। लखनऊ में उमड़ने वाली परीक्षार्थियों की भीड़ की संभावना के मद्देनजर स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए गए थे। साथ ही लखनऊ से लेकर वाराणसी और प्रयागराज के लिए 14 और 15 मई को विशेष ट्रेन चलाई गई थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article