MP Board Class 5th 8th Revised Result 2023, Sarkari Result 2023: एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का संशोधित रिजल्ट (MPBSE MP Board Revised Result 2023) जारी किया है। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स व उनके अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।
MPBSE 5th 8th Result 2023: पास हुए इतने स्टूडेंट्स
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट 15 मई को जारी किया गया था। बोर्ड ने पाया कि स्कूल द्वारा प्रोजेक्ट मार्क्स न अपलोड किए जाने की वजह से 3.89 लाख स्टूडेंट्स एक यो दो मार्क्स से फेल कर दिए गए थे। वहीं, अब 5वीं व 8वीं आंसर शीट की रीचेकिंग के बाद लगभग 89000 स्टूडेंट्स पास घोषित किया गया है। ऐसे स्थिति में संबंधित स्कूल अब स्टूडेंट्स को नई मार्कशीट प्रदान करेंगे।
MP Board 5th 8th Result 2023: अब इतना बढ़ा पास प्रतिशत
एमपी बोर्ड रिवाइज्ड रिजल्ट के अनुसार, कक्षा 5वीं में 44,293 स्टूडेंट्स और कक्षा 8वीं में 44,751 स्टूडेंट्स को पास घोषित किया गया है। एमपी बोर्ड 8वीं का पास प्रतिशत 4.20 फीसदी बढ़ गया है। वहीं, 5वीं का पास प्रतिशत 3.75 फीसदी बढ़ गया है।
How to download MP Board Class 5th 8th Result 2023
- एमपी बोर्ड की वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
- फिर कक्षा 5वीं या 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल तक किया गया। वहीं, 8वीं की परीक्षा 23 मार्च से 1 अप्रैल तक हुई। इसका आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस साल परीक्षा में 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
