एजुकेशन

LIC HFL Recruitment 2026: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में 180 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

LIC HFL Recruitment 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

Image

LIC HFL Recruitment 2026: एलआईसी में भर्ती

LIC HFL Recruitment 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 180 जूनियर असिस्टेंट पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

LIC HFL की यह भर्ती सरकारी क्षेत्र में स्थिर और सम्मानजनक नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। जो उम्मीदवार बैंकिंग या फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर साबित हो सकता है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

जूनियर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। आमतौर पर उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की जाती है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

सैलरी कितनी मिलेगी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। जूनियर असिस्टेंट पद पर मासिक सैलरी लगभग ₹32,000 से ₹35,200 तक हो सकती है, जो पोस्टिंग के शहर के अनुसार तय होती है।

क्या क्या सुविधानएं मिलेंगी

  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
  • मेडिकल सुविधा
  • ग्रेच्युटी और इंश्योरेंस
  • परफॉर्मेंस इंसेंटिव

LIC HFL Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार LIC HFL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरना अनिवार्य है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article