RAS Final Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) RAS Exam 2026 की मेरिट लिस्ट जारी करने वाला है। प्रशासनिक सेवा परीक्षा RAS-2024 अपने अंतिम चरण में है। आयोग 17 अप्रैल तक इंटरव्यू प्रोसेस को पूरा कर देगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जानी है। इस भर्ती के जरिए राजस्थान को कुल 1096 नए अधिकारी मिलेंगे, जो विभिन्न प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। इनमें 428 पद राज्य सेवा (RAS) के हैं, जबकि 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के शामिल हैं। यह भर्ती राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
कब तक जारी होगी मेरिट लिस्ट ?
पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो संभावना जताई जा रही है कि 17 अप्रैल की देर शाम या फिर 18 अप्रैल तक RAS 2024 परीक्षा की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी हो सकती है। ऐसे में लाखों कैंडिडेट्स को मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है।
राजस्थान को मिलेंगे कुल 1096 अधिकारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के जरिये राज्य को कुल 1096 नए अधिकारी मिलने जा रहे हैं, जो अलग-अलग प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवाओं में जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि RAS 2024 मेन्स के लिए एग्जाम 17-18 जून को हुए थे। साथ ही इसमें कुल 2461 कैंडिडेट्स पास हुए थे। (rpsc ras final result) ये सभी कैंडिडेट्स इंटरव्यू राउंट के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। वहीं फरवरी 2025 को प्री से क्वालिफाई करने वाले 21,539 कैंडिडेट्स में से ये सिलेक्ट हुए थे।
कुल 1096 में से 428 पद राज्य सेवा और कुल 668 पद अधीनस्थ सेवा के शामिल हैं। बता दें कि इंटरव्यू खत्म होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी। इस तरह कुल 1096 पदों पर भर्तियां होंगी।
कैसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट How to check RPSE 2024 merit list ?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर News and Events या फिर Candidate Information सेक्शन देखें।
- result Preamble and cut-off Marks for Raj. State And Sub. Services Comb. Comp. (Mains) Exam-2024 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे ओपन करें।
- फाइल में PDF फाइल डाउनलोड करें और फिर इसे ओपन करें।
- फाइनल में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर डालें।
- जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस लिस्ट में है, उन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया है।
बता दें कि आरएएस 2024 प्री एग्जाम 2 फरवरी 2025 को हुआ था। इस एग्जाम में 3.75 लाख कैंडिडेट्स में से 21,539 कैंडिडेट्स पास हुए थे। मेन्स परीक्षा 17-18 जून को अजमेर और जयपुर के 77 सेंटरों पर हुई थी।
