एजुकेशन

JPSC Prelims Admit Card 2026: जारी हुआ जेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, jpsc.gov.in से करें डाउनलोड

JPSC Prelims Admit Card 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग ने 19 अप्रैल को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड jpsc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सतते हैं।

Image

JPSC Prelims Admit Card 2026

JPSC Prelims Admit Card 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग ने आने वाले दिनों में आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के लिए हॉल टिकट जारी कर दी गई है। JPSC Prelims 2026 एडमिट कार्ड आयोग द्वारा jpsc.gov.in पर जारी किया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ओटीआर लिंक पर लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी जेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2026?

जेपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 19 अप्रैल को किया जा रहा है। परीक्षा केवल 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। यह कुल 200 अंकों की होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। उम्मीदवार किसी भी एक भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।एजुकेशन

पेपर 1 और पेपर 2 कब-कब होगा?

JPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2 शिफ्ट में पेपर 1 और पेपर 2 के आधार पर होगी। पेपर 1 सामान्य अध्ययन - 1 है, जिसका आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। पेपर 2 सामान्य अध्ययन 2 है, जिसका आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर करीब 1 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

JPSC Prelims Exam 2026 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आज, 15 अप्रैल 2026 को यानी आज सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है, जिसे आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।

  • JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
  • ओटीआर के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
JPSC Prelims Exam 2026 Admit Card Download Link

उम्मीदवारों को बता दें कि बिन हॉल टिकट की प्रिंट कॉपी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल में दिखाया एडमिट कार्ड मान्य नहीं है। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी भी जरूर रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article