Sarkari Naukri 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंक ने 5000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। बैंक ने जो एडेंडम जारी किया है, उसके अनुसार, 15 जून 2026 रात 11:59 बजे तक कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती Apprentice Act 1961 के तहत निकाली गई है। चलिये जानते हैं भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी...
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें सामान्य जागरूकता, वित्तीय जागरूकता, रीजनिंग, गणितीय क्षमता, कंप्यूटर ज्ञान और अंग्रेजी भाषा से जुड़े 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। ये परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्टर करें।
- अप्रेंटिसशिप इंडिया के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
- कैंडिडेट के तौर पर रजिस्टर करें और अपनी प्रोफाइल पूरी करें।
- बैंक ऑफ बड़ौदा में मौकों के लिए सर्च करें और अपनी NAPS ID बनाने के लिए रोल (या ऑफिशियल रोल का नाम 'बैक ऑफिस एसोसिएट – फाइनेंशियल सर्विसेज v1.0') के लिए अप्लाई करें।
- बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट पर अपना एप्लीकेशन सबमिट करें।
- बैंक ऑफ बड़ौदा के करियर पेज पर जाएं और 'अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026' लिंक खोलें।
- 'अप्लाई नाउ' पर क्लिक करें।
- अब अपनी NAPS रजिस्ट्रेशन की जानकारी डालें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अपने स्कैन किए हुए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस भरें और सबमिट करें।
- अपने रिकॉर्ड के लिए फाइनल सबमिट किए गए एप्लीकेशन और फीस की रसीद डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
