एजुकेशन

KVS Admission 2025- 26 List: केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 लॉटरी रिजल्ट जारी, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम

KVS Admission 2025- 26 List: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली और पहली लॉटरी लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिन भी गार्जियन ने क्लास 1 में एडमिशन के लिए आवेदन किया था वे संबंधित स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर तुरंत ही लिस्ट डाउनलोड करके अपने बच्चे का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बाल वाटिका 1 और 3 की पहली चयन सूची 28 मार्च 2025 को घोषित की जाएगी।

Image

KVS admission 2025-26 list

KVS admission 2025-26 list kendriya vidyalaya class 1 lottery result out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से कक्षा 1 के लिए पहली लिस्ट (Lottery Result Class -1 Admission 2025-26) जारी कर दी गई है। जिन भी अभिभावकों ने अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में क्लास 1 में एडमिशन के लिए आवेदन किया था वे संबंधित स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में लिस्ट डाउनलोड करके उसमें अपने बच्चे का नाम चेक कर सकते हैं। वहीं 28 मार्च को लॅाटरी परिणाम जारी किया जाएगा। बाल वाटिका 1 और 3 की पहली चयन सूची 28 मार्च 2025 को घोषित की जाएगी।

KVS admission Lottery: कैसे देखें लॉटरी परिणाम?

  • आधिकारिक वेबसाइट education.gov.in/kvs पर जाएं।
  • राज्य और संबंधित केंद्रीय विद्यालय का चयन करें।
  • सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर लॉटरी लिस्ट दिखगी, जहां आप अपने बच्चे का नाम देख सकते हैं।

KVS admission: एडमिशन के लिए आयु सीमा

बालवाटिका 1: 3 से 4 वर्ष

बालवाटिका 2: 4 से 5 वर्ष

बालवाटिका 3: 5 से 6 वर्ष

कक्षा 1: 6 से 8 वर्ष

अधिक अपडेट के लिए kvsangathan.nic.in पर विजिट करें।

KVS admission: केवीएस प्रवेश 2025: आरक्षण नीति

केवीएस (KVS) प्रवेश के दिशानिर्देशों के अनुसार शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई.) अधिनियम के तहत केन्द्रीय विद्यालयों की 25% सीटें आरक्षित हैं। जिसमें 15% सीटें अनुसूचित जाति यानी एससी वर्ग के लिए आवंटित हैं। वहीं 7.5% सीटें अनुसूचित जनजातियों यानी एसटी वर्ग के लिए सुरक्षित हैं। जबकि 27% सीटें पर अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी को प्रतिनिधित्व दिया जाना तय है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article