एजुकेशन

Certificate Course After 12th: 12वीं के बाद टॉप 10 सर्टिफिकेट कोर्स: इन स्किल्स से संवरेगा आपका करियर

Certificate Course After 12th: कक्षा 12वीं के बाद छात्रों के पास हायर एजुकेशन के अलावा भी कई सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसमें प्रवेश प्राप्त कर पर वह एक बेहतरीन करियर की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

Image

Certificate Course After 12th (Photo - AI)

Certificate Course After 12th: 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद हर छात्र के सामने एक सबसे बड़ा सवाल होता है—"अब आगे क्या?" पारंपरिक डिग्री कोर्स जैसे BA, B.Com, B.Sc पूरे होने में तीन से चार साल का समय लेते हैं। लेकिन आज के डिजिटल और स्किल-ड्रिवन दौर में केवल डिग्री काफी नहीं है। ऐसे में अगर आप कम समय में जॉब-रेडी बनना चाहते हैं या अपनी प्रोफेशनल स्किल्स को निखारना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स (Career after 12th) एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। 3 से 6 महीने का ये कोर्स आपको इंडस्ट्री की मांग के अनुसार तैयार करता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 ट्रेंडिंग सर्टिफिकेट कोर्स के बारे में, जो आपको अच्छी नौकरी दिला सकता है और करियर को दिशा दे सकता है।

डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल के इस दौर में छोटा-बड़ा हर बिजनेस ऑनलाइन आ चुका है। एसईओ (SEO), सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल एड्स और कंटेंट मार्केटिंग सिखाने वाला यह कोर्स 12वीं के बाद सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है। ऐसे में आप इसमें सर्टिफिकेट कोर्स कर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। सर्टिफिकेट कोर्स के साथ आप डिप्लोमा और डिग्री कोर्स भी कर सकते हैं।

डेटा एनालिटिक्स

डेटा की बढ़ती भूमिका को देखते हुए यह क्षेत्र तेजी से उभर रहा है। इसमें एडवांस एक्सेल, SQL और पावर BI जैसे टूल्स सीखकर आप बिजनेस डेटा को एनालाइज करने का हुनर हासिल कर सकते हैं। इसे करने के बाद आप करियर रेडी बनते हैं।

वेब डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट

वेब डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट कोर्स की मुख्य बात HTML, CSS, JavaScript और वर्डप्रेस सीखनी है। इसे पूरा करने के बाद आप किसी एजेंसी में काम कर सकते हैं या फ्रीलांसर के रूप में अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

ग्राफिक डिजाइनिंग

अगर आप क्रिएटिव हैं, तो एडोब फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर और कैनवा जैसे सॉफ्टवेयर सीखकर पोस्टर, लोगो और सोशल मीडिया पोस्ट बनाना सीख सकते हैं। मीडिया और एडवरटाइजिंग सेक्टर में इसकी भारी मांग रहती है और इसमें अच्छी खासी सैलरी मिलती है।

UI/UX डिजाइनिंग

मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स को यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए UI/UX डिजाइनर की जरूरत होती है। Figma और Adobe XD जैसे टूल्स सीखकर इस क्षेत्र में एक शानदार करियर बना सकते है।

एआई और मशीन लर्निंग बेसिक्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में AI टूल्स का सही इस्तेमाल और 'प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग' सीखना आपको दूसरों से काफी आगे रख सकता है। यह हर स्ट्रीम के छात्र के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

साइबर सिक्योरिटी बेसिक्स

डिजिटल दुनिया में डेटा की सुरक्षा एक चुनौती बन गई है। नेटवर्क सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग के बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स आपको आईटी क्षेत्र में एंट्री दिलाने में मदद कर सकती है।

टैली और जीएसटी

कॉमर्स और नॉन-कॉमर्स दोनों बैकग्राउंड के छात्रों के लिए अकाउंटिंग का यह कोर्स बेस्ट है। इसमें कंप्यूटर अकाउंटिंग, टैली और जीएसटी रिटर्न भरने का प्रैक्टिकल ज्ञान दिया जाता है। इस प्रकार आप एक अच्छा करियर बना सकते हैं।

वीडियो एडिटिंग

यूट्यूब, रील्स और ओटीटी के दौर में कंटेंट क्रिएटर्स और ब्रांड्स को कुशल वीडियो एडिटरों की तलाश रहती है। Premiere Pro या DaVinci Resolve सीखकर आप इसमें बेहतरीन कमाई कर सकते हैं।

स्पोकन इंग्लिश और पर्सनालिटी डेवलपमेंट

तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ बेहतर कम्युनिकेशन स्किल होना बेहद जरूरी है। यह कोर्स आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और जॉब इंटरव्यू क्रैक करने में आपकी मदद करता है।

कक्षा 12वीं के बाद छात्र इन स्किल्स को सीखकर हायर एजुकेशन के साथ-साथ पार्ट-टाइम जॉब या फ्रीलांसिंग शुरू कर सकते हैं, जो आपके करियर को मजबूत आधार प्रदान करेगा और एक बेहतरीन करियर की दिशा में आपको आगे बढ़ाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article