एजुकेशन

Karnataka PUC 2 Result 2025 LIVE: क्या आप पास हुए? अब जानिए तुरंत

Karnataka PUC 2 Result 2025 Date and Time Announced: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स ने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट puc.karnataka.gov.in, kseab.kar.nic.in और karresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

Karnataka PUC 2 Result 2025

Karnataka PUC 2 Result 2025 Date and Time Announced: कर्नाटक पीयूसी रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) नेकर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट कल यानी 8 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट puc.karnataka.gov.in, kseab.kar.nic.in और karresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Karnataka PUC 2 Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 20 मार्च 2025 तक एक शिफ्ट में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की आंसर-की 21 मार्च को जारी की गई। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट कल दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। कर्नाटक बोर्ड पीयूसी 2 रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Karnataka PUC 2 Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कर्नाटक पीयूसी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Karnataka PUC 2 Result 2025: एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट 2025 एसएमएस से चेक करने के लिए आपको KAR12REGISTRATION NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article