एजुकेशन

JNU PHD Admission: जेएनयू में PhD सेकेंड फेज के लिए एडमिशन शुरू, नया डुअल साइकिल सिस्टम लागू

JNU PHD Admission: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने पीएचडी सेकेंड फेज एडमिशन की शुरुआत कर दी है। यूनिवर्सिटी ने पहली बार'डुअल एडमिशन साइकिल' को अपनाया है जो इस बार लागू होगा।

Image

JNU PHD Admission: जेएनयू में पीएचडी एडमिशन

JNU PHD Admission: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पीएचडी (PhD) में एडमिशन के लिए सेकंड फेज की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी ने पहली बार'डुअल एडमिशन साइकिल' को अपनाया है, जिसका मतबल है कि अब एक शैक्षणिक वर्ष में दो बार पीएचडी के लिए एडमिशन लिया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने दूसरे फेज का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने पीएचडी सेकेंड फेज एडमिशन की शुरुआत कर दी है। यूनिवर्सिटी ने पहली बार'डुअल एडमिशन साइकिल' को अपनाया है जो इस बार लागू होगा। इस नए सिस्टम के तहत रिसर्च के इच्छुक छात्रों को एक और अवसर मिल गया है।

JNU PHD Admissionदूसरे फेज के लिए आवेदन कब से

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पीएचडी (PhD) में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत मंगलवार से हो चुकी है और ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2025 है।

JNU PHD Admissionआवेदन पत्र में सुधार का मौका

अगर आवेदन फॉर्म में किसी अभ्यर्थी को सुधार करना है तो उनके पास 4 और 5 दिसंबर, 2025 का समय होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए 13 दिसंबर 2025 तक बुलाया जाएगा। वाइवा-वोस का आयोजन (अस्थायी) 19 दिसंबर से 23 दिसंबर, 2025 तक किया जाएगा।

JNU PHD Admissionमेरिट लिस्ट और रजिस्ट्रेशन की तारीखें

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पीएचडी (PhD) में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 2 जनवरी, 2026, दूसरी मेरिट लिस्ट 16 जनवरी, 2026 को जारी की जाएगी। जबकि तीसरी/फाइनल लिस्ट 29 जनवरी, 2026 (यदि आवश्यक) जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट 2 जनवरी 2026 को आएगी। जिनका नाम आएगा उन्हें 2 से 4 जनवरी तक प्री-एनरॉलमेंट रजिस्ट्रेशन, सीट ब्लॉक और फीस जमा करनी होगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article