एजुकेशन

JEECUP Counselling 2026: राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, Freeze या Float चुनकर पूरी करें एडमिशन प्रक्रिया

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

Image

JEECUP काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का नतीजा जारी कर दिया गया है।

JEECUP Counselling 2026 Round 1 Seat Allotment Result Declared: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। सीट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जरूरी होगा। पहले राउंड में सीटों का आवंटन उम्मीदवार की JEECUP 2026 रैंक, आरक्षण कैटेगरी, भरे गए कॉलेज और कोर्स विकल्प के साथ सीटों की उपलब्धता के आधार पर हुआ है। जिन छात्रों को सीट मिली है, वे पोर्टल से प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

Freeze और Float का मतलब समझें

रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवार को दो में से एक विकल्प चुनना होगा:

  • Freeze: अगर आप अलॉट हुए कॉलेज और कोर्स से संतुष्ट हैं तो Freeze चुनें। इसके बाद आप अगले राउंड में हिस्सा नहीं लेंगे और यही सीट फाइनल मानी जाएगी।
  • Float: अगर आप बेहतर कॉलेज या कोर्स चाहते हैं तो Float चुनें। आपकी मौजूदा सीट सुरक्षित रहेगी और अगले राउंड में अपग्रेडेशन के लिए विचार किया जाएगा।

सीट कन्फर्म करने के लिए जरूरी स्टेपसीट स्वीकार करने वाले उम्मीदवारों को तय समय के अंदर ये काम करने होंगे:

ऑनलाइन Seat Acceptance Fee जमा करें। नजदीकी हेल्प सेंटर पर जाकर दस्तावेज सत्यापन कराएं। अगर तय तारीख तक फीस नहीं भरी या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं कराया तो अलॉटमेंट रद्द हो जाएगा। जो छात्र एडमिशन नहीं लेना चाहते, वे विड्रॉल विंडो में जाकर सीट सरेंडर कर सकते हैं।

JEECUP Counselling 2026 Round 1

  • JEECUP काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in खोलें।
  • Round 1 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर अलॉट हुआ कॉलेज और कोर्स दिखेगा।
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और Freeze या Float विकल्प चुनें।

आगे भी मिलेगा मौका

JEECUP काउंसलिंग से यूपी के सरकारी, एडेड और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में दाखिला होता है। जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट नहीं मिली या जिन्होंने Float चुना है, उन्हें अगले राउंड में बची हुई सीटों पर फिर से मौका मिलेगा। उम्मीदवार काउंसलिंग शेड्यूल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख और अगले राउंड की डिटेल के लिए JEECUP की वेबसाइट नियमित देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article