शहर

Chandigarh News: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को वोटिंग, 26 को आएंगे नतीजे

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 का बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. विजय देव ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 23 दिसंबर को मतदान होगा और 26 दिसंबर को नतीजे आएंगे। शहर में आचार संहिता लागू हो गई है।

Image

26 नवंबर से नामांकन (सांकेतिक चित्र)

Photo : PTI

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. विजय देव ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों और पूरे कार्यक्रम का औपचारिक ऐलान कर दिया। चुनाव की घोषणा होते ही पूरे चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है। 23 दिसंबर को शहर के मतदाता नगर निगम के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि 26 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026: पूरा टाइमटेबल

राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित आधिकारिक कार्यक्रम इस प्रकार है:

चुनावी प्रक्रियानिर्धारित तिथि
नामांकन शुरू होने की तारीख26 नवंबर 2026
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख3 दिसंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच 4 दिसंबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि7 दिसंबर 2026
मतदान की तारीख23 दिसंबर 2026
मतगणना की तारीख26 दिसंबर 2026
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की सीमा31 दिसंबर 2026

नागरिक सेवाओं की सबसे अहम संस्था है नगर निगम

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चुनाव आयुक्त डॉ. विजय देव ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम शहर में नागरिकों को रोजमर्रा की सार्वजनिक सेवाएं (पानी, सफाई, सड़कें, स्ट्रीट लाइट आदि) प्रदान करने वाली सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक संस्था है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी लोकतंत्र की मजबूती की नींव जमीनी स्तर पर मजबूत और निष्पक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था से ही जुड़ी होती है।

तैयारियां पूरी: EVM, सुरक्षा और कर्मचारी मुस्तैद

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी चुनावी मशीनरी पूरी तरह से तैयार है। चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस, नगर निगम और सभी संबंधित विभागों ने चुनावी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची, EVM मशीनों की उपलब्धता, मतदान कर्मचारियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की है। आचार संहिता लागू होने के बाद अब शहर में सरकार या प्रशासन द्वारा किसी भी नई विकास योजना की घोषणा या मतदाताओं को प्रभावित करने वाले फैसलों पर पूर्ण रोक लग गई है। राजनीतिक दल अब जल्द ही अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शुरू करेंगे।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article