एजुकेशन

AHC Private Secretary Answer Key: इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी स्टेज 1 आंसर की जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

AHC Private Secretary Grade 1 Answer Key 2026 Released: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निजी सचिव ग्रेड 1 भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 22 नवंबर तक का समय दिया गया है।

Image

AHC Private Secretary Grade 1 Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 आंसर की

AHC Private Secretary Grade 1 Answer Key 2026 Released: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निजी सचिव ग्रेड 1 भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर व यूजर पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा के पहले चरण (Stage-I) के भाग A यानी सामान्य अध्ययन की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में पूछे गए प्रश्नों को लेकर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निजी सचिव ग्रेड 1 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 12 मार्च 2026 से हुई थी। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026 थी। फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 3 से 4 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया था। परीक्षा 17 नवंबर को आयोजित की गई थी। इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप 6 नवंबर को जारी किया गया था। जबकि एडमिट कार्ड 13 नवंबर को उपलब्ध करवा दिया गया था। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

AHC Private Secretary Grade 1 Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले allahabadhighcourt.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दाकर AHC Private Secretary Grade 1 Recruitment 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 165 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article