टीवी मसाला

Amitabh Bachchan ने बताया अपने फेवरेट एक्टर का नाम, KBC 19 में बोले- 'मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2026, 12:35 PM IST

Amitabh Bachchan Speak on South Actor in KBC: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में एक ऐसे एक्टर की जमकर तारीफ की, जिसके साथ वो पहले भी काम कर चुके हैं। बिग बी ने उन्हें शानदार कलाकार बताया है।

Image

धनुष के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, बोले- 'मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं', साथ काम करने को बताया सौभाग्य (Image Source: KBC/ Pinterest)

Amitabh Bachchan Speak on South Actor in KBC: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जब किसी कलाकार की तारीफ करते हैं, तो उनकी बात खास बन जाती है। हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (Kaun Banega Crorepati 18) के मंच पर बिग बी का ऐसा ही अंदाज देखने को मिला। एक कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने साउथ के एक मशहूर एक्टर का जिक्र किया और उनकी एक्टिंग से लेकर डांस तक की खूबियां गिनाईं। इतना ही नहीं, एक्टर के साथ अपनी पुरानी फिल्म की शूटिंग का अनुभव भी शेयर किया। तो चलिए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने किस स्टार की तारीफ की है।

'मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं'

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट केदारनाथ साहू ने बताया कि वो धनुष (Dhanush) के बहुत बड़े फैन हैं और उनके बारे में काफी कुछ जानते हैं। उनकी ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने भी अपनी पसंद जाहिर की। बिग बी ने कहा, 'आपने कहा कि आप धनुष के बहुत बड़े फैन हैं। आप और हममें एक बात समान है, मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं। सच कहूं तो वो शानदार कलाकार हैं। आप उन्हें कोई भी किरदार निभाने को कहिए, वो पूरी तरह उसमें डूब जाते हैं।' बिग बी ने आगे बताया कि उन्हें धनुष के साथ फिल्म ‘शमिताभ’ (Shamitabh) में काम करने का मौका मिला था और ये उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात थी।

'शमिताभ' में साथ नजर आए थे दोनों सितारे

आर बाल्की (R Balki) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शमिताभ’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन और धनुष के साथ अक्षरा हासन (Akshara Haasan) भी अहम रोल में थीं। इस फिल्म से अक्षरा ने बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।फिल्म की कहानी दानिश यानी धनुष के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बोल नहीं सकता, लेकिन अभिनेता बनने का सपना देखता है। वहीं, अमिताभ बच्चन ने अमिताभ सिन्हा नाम के एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जिसकी आवाज दमदार है, लेकिन एक्टिंग करियर सफल नहीं रहा। दोनों मिलकर दानिश को एक नई पहचान दिलाते हैं। फिल्म में अमिताभ की आवाज और धनुष के अभिनय से 'शमिताभ' नाम का किरदार बनता है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article