एजुकेशन

JEECUP 2026 Answer Key: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम की आंसर की जारी, jeecup.admissions.nic.in से करें डाउनलोड

JEECUP 2026 Answer Key: यूपी प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा 2 जून से 9 जून तक आयोजित की गई JEECUP 2026 आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEECUP 2026 Answer Key

JEECUP 2026 Answer Key: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। JEECUP प्रोविजनल आंसर की परिषद द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश की गई है, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। साथ ही यदि वह उत्तर कुंजी से असंतुष्ट है तो उस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। बता दें कि आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।

कब हुई थी JEECUP 2026 एग्जाम?

बता दें कि यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 से 9 जून के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। बता दें कि यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन राज्यभर के विभिन्न संस्थानों में पॉलिटेक्निक कोर्स और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है।

कैसे चेक करें JEECUP Answer Key 2026?

  • यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर JEECUP 2026 Answer Key Challenge का लिंक नजर आएगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आप एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करेंगे।
  • अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आंसर की और रिस्पॉस शीट डाउनलोड करने का ऑप्शन आएगा।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

स्टेप 1 - JEECUP आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - JEECUP 2026 Answer Key Challenge के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।

स्टेप 4 - चैंलेज आंसर की पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसकी आईडी सिलेक्ट करें।

स्टेप 6 - अब, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 7 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आपत्ति सबमिट करें।

उम्मीदवारों को बता दें कि प्रत्येक प्रश्न पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए आपको 100 रुपये प्रति प्रश्न के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article