एजुकेशन

DU PG Admission 2026: डीयू पीजी एडमिशन की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट इस दिन होगा जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए CSAS फॉर्म में सुधार के लिए विंडो खोल दी गई है। साथ ही डीयू ने सीट अलॉटमेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

Image

DU PG Admission 2026 (Photo - AI)

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्स में एडमिशन लेने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। डीयू पीजी कोर्स में प्रवेश की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जल्द जारी कर सकता है, लेकिन उससे पहले उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। जी हां, यूनिवर्सिटी ने अपने 'कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम' (CSAS PG) पोर्टल पर आवेदन फॉर्म में सुधार करने यानी करेक्शन विंडो की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों से रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई चूक हो गई थी, वे अब अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के पहले और दूसरे राउंड का पूरा टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।

कब तक कर पाएंगे फॉर्म में सुधार?

डीयू द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, फॉर्म करेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में बदलाव करना है, वह 11 जून 2026 की शाम 4:59 बजे तक पोर्टल पर जाकर सुधार कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार के बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि दोबारा यह मौका नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने छात्रों को विशेष रूप से सलाह दी है कि वे अपने नाम, मार्क्स, कैटेगरी और शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच ध्यान से करें, क्योंकि इसी डेटा के आधार पर मेरिट और सीट अलॉटमेंट तय किया जाएगा।

कब जारी होगी पहले राउंड की लिस्ट

पीसी कोर्स में एडमिशन के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 15 जून को जारी की जाएगी। इसके साथ ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसका पूरा शेड्यूल इस प्रकार है -

पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट: 15 जून 2026

सीट स्वीकार करने की अवधि: 15 जून से 17 जून 2026

फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 19 जून 2026 की शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन मोड में

दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट: 22 जून 2026

सीट स्वीकार करने का समय: 22 से 24 जून 2026 तक

दस्तावेज वेरिफिकेशन : 25 जून 2026

फीस जमा करने की डेट: 27 जून 2026

बता दें कि अगर दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद भी सीटें बच जाती हैं तो यूनिवर्सिटी द्वारा तीसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी।

इन बातों पर दें खास ध्यान

जो छात्र MA, MSc, MCom जैसे पीजी कोर्सेज में एडमिशन चाहते हैं, वे लास्ट मिनट पर आने वाली टेक्निकल दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत अपने फॉर्म को सही कर लें। इसके साथ ही अपने सभी जरूरी सर्टिफिकेट और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि सीट अलॉट होते ही वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article