एजुकेशन

JEE Mains Paper 2 Result 2024: जेईई मेन्स सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी

JEE Mains Paper 2 Result 2024 Date: एनटीए द्वारा जेईई मेन्स सेशन 1 पेपर 2 एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी को किया गया था।

Image

JEE Mains Paper 2 Result 2024

NTA JEE Mains Result 2024, JEE Mains Paper 2 Result 2024 Date: जेईई मेन्स पेपर 2 रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन्स सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट (JEE Mains Session 1 Paper 2 Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की जारी किए जाने की भी संभावना है।

NTA JEE Mains Result 2024: एक शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

एनटीए द्वारा जेईई मेन्स पेपर 2 का आयोजन 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में हुई थी। अब अभ्यर्थी बेसब्री से पेपर 2 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

JEE Mains Paper 2 Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

बीते साल जेईई मेन्स सेशन 1 पेपर 2 की परीक्षा 28 जनवरी को हुई थी और इसका रिजल्ट 28 फरवरी को जारी किया गया था। एनटीए ने फिलहाल जईई मेन्स पेपर 2 रिजल्ट 2024 की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download JEE Mains Paper 2 Result 2024

  • जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन्स पेपर 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board Result Website 2024

JEE Mains Paper 2 Result 2024: कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

इस साल जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 एग्जाम के लिए कुल 74,002 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, परीक्षा में केवल 75 प्रतिशत यानी 55,493 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article