साउथ मूवीज

Vaishnavi Chaitanya की उम्र को लेकर मचा बवाल, Rashmika Mandann से तुलना पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Vaishnavi Chaitanya on Rashmika Mandanna: सोशल मीडिया पर वैष्णवी चैतन्य ने अपनी उम्र को लेकर चल बहस पर रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने रश्मिका मंदाना से तुलना होने पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

रश्मिका मंदाना से हुई वैष्णवी चैतन्य की तुलना (Pic Credit: Instagram)

Vaishnavi Chaitanya on Rashmika Mandanna: वैष्णवी चैतन्य तेलुगु सिनेमा में अपनी पहचान बना रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी उम्र को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं। इंटरनेट पर ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वैष्णवी चैतन्य की उम्र 32 साल है और वो रश्मिका मंदाना से बड़ी हैं। इंटरनेट पर इस तरह बहस के बाद अब खुद वैष्णवी चैतन्य ने इन दावों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी उम्र को लेकर स्थिति साफ कर दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 350 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'हनुमान अंश', खुशी से झूम उठे मेकर्स)

वैष्णवी चैतन्य ने बताई अपनी उम्र

वैष्णवी चैतन्य ने हाल ही में गर्ल फॉर्मूला बाय चाय बास्केट के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने उनकी उम्र 32 साल बताए जाने पर भी चुप्पी तोड़ी। इतना एक्ट्रेस ने रश्मिका मंदाना से हो रही तुलना पर भी खुलकर बात की। वैष्णवी चैतन्य ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी उम्र 25 साल है। उन्होंने साफ शब्दों में बताया कि अगर वह 32 साल की होतीं तो इसे छिपाती नहीं। वैष्णवी ने यह भी कहा कि इंटरनेट पर उनकी उम्र और जन्मस्थान से जुड़ी कुछ जानकारियां गलत दर्ज हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Drishyam 3' को आखिरी वक्त पर Akshaye Khanna ने कहा था अलविदा, डायरेक्टर ने बताई पूरी बात)

रश्मिका मंदाना से क्यों हुई तुलना?

सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक वैष्णवी का जन्म 4 जनवरी 1994 को हुआ था। अगर यह जानकारी सही होती, तो वह रश्मिका मंदाना से बड़ी होतीं, जिनका जन्म 5 अप्रैल 1996 बताया जाता है। हालांकि वैष्णवी ने खुद इन दावों को गलत बताते हुए अपनी उम्र 25 साल बताई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वैष्णवी हाल ही में आनंद देवरकोंडा के साथ फिल्म Epic – First Semester में नजर आई हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article