JEE Mains Session 2 Result 2024, JEE Mains Session 2 Answer Key 2024: जेईई मेन्स बीई बीटेक की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Mains Answer Key) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन्स (JEE Mains) की आंसर की व रिस्पांस शीट जारी कर (JEE Mains Result) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक से दो दिन के भीतर आंसर की व रिस्पांस शीट जारी कर दिया जाएगा। वहीं 25 अप्रैल 2024 तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
JEE Mains Answer Key: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
इस बार जेईई मेन्स की परीक्षा 4 अप्रैल से 9 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 12 लाख 57 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी। वहीं आर्किटेक्चर के लिए परीक्षा 12 अप्रैल को एक पाली में होगी। आंसर की जारी होने के बाद नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।JEE Mains Answer Key 2024: डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JEE Main Session 2 Answer Key 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
