टीवी मसाला

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर Salman Khan के सख्त एक्शन को मिला Delhi Police का सपोर्ट, किया खास पोस्ट

Delhi Police Post On Online Trolling Against Women: सलमान खान ने ट्रोलर्स को सबक सिखाया है। बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान ने ट्रोलर्स पर भड़ास निकाली। इसका दिल्ली पुलिस ने सपोर्ट किया है।

Image

salman khan (photo credit-instagram)

Delhi Police Post On Online Trolling Against Women: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में सलमान खान (Salman Khan) ने ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाकर लोगों को एक बार फिर अपना दीवाना बना लिया है। सलमान ने शो में अपनी टी-शर्ट उतारकर ट्रोलर्स को उन्हें ट्रोल करने की खुली चेतावनी दी। इस मौके पर सलमान ने बॉडी शेमिंग से लेकर गलत एंगल से वीडियो बनाने वालों को लताड़ लगाई। सलमान को टीवी और बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर हजारों लोगों का सपोर्ट मिला है और अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भी ट्रोलिंग पर एक पोस्ट किया है, जिसे सलमान के सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में हुई Shweta Tiwari की धमाकेदार एंट्री, प्रेरणा बनकर फैंस को करेंगी खुश?

    मुंबई पुलिस ने किया पोस्ट

    दिल्ली पुलिस की तरफ से X पर एक पोस्ट किया गया है, जो ट्रोलिंग और महिलाओं के सम्मान के लिए है। दिल्ली पुलिस की तरफ से एक पोस्टर शेयर किया गया, जिसमें लिखा है, 'ट्रोलिंग सिर्फ एक कमेंट नहीं है। यह उत्पीड़न का रूप ले सकती है और इसका असर लंबे समय तक रह सकता है। सोचें, लिखें और सम्मान करें। बस हो गया, भाई...' इसके साथ लिखा है, 'ऑनलाइन हो या ऑफ़लाइन, सम्मान ज़रूरी है; किसी कमेंट को हद पार न करने दें।' दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गेम के लिए Kanika Mann ने दोस्त Isha Rikhi को दिया धोखा, अमन ने यंग से लिया पंगा
    delhi police post after salman khan on trolling

    delhi police post after salman khan on trolling (photo credit- instagram)

      सलमान खान का फूटा गुस्सा

      बता दें कि बीते दिनों सलमान खान के भाई सोहेल खान को उनके लुक की वजह से काफी ट्रोल किया गया। इसके बाद कटरीना कैफ अपनी पोस्टपार्टम लुक की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। हाल ही में कटरीना अंबानी परिवार की गणपति पूजा में स्पॉट हुईं। इस मौके पर एक्ट्रेस अपने बढ़े हुए वजन की वजह से ट्रोल हुईं। इसके अलावा, सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री का एक वीडियो सामने आया, जिसे गलत एंगल से बनाया गया था। सलमान भी अपने लुक की वजह से ट्रोल होते रहते हैं। इन तमाम चीजों के बाद ही सलमान खान का गुस्सा फूटा। सलमान को टीवी के तमाम स्टार्स का सपोर्ट मिला है। स्मृति ईरानी, कश्मीरा शाह, धीरज धूपर, कुशाल टंडन समेत कई स्टार्स ने सलमान की फोटो शेयर कर अपना सपोर्ट दिखाया है।

      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article