एजुकेशन

JEE Mains 2026: jeemain.nta.nic.in से देखें जेईई मेन रिजल्ट, ऐसे मिलेगा स्कोर कार्ड

JEE Mains Result 2026 Date and Time: NTA जल्द ही जेईई मेंस 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी करने वाली है, एक जानकारी के अनुसार, लगभग तैयारी हो गई है। रिजल्ट लिंक jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

Image

jeemain.nta.nic.in से देखें जेईई मेन रिजल्ट

JEE Mains Result 2026 Date and Time: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA जल्द ही सेशन 1 का परिणाम जारी करने वाली है। एक जानकारी के अनुसार रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग हो गई है। एक बार JEE Mains Result 2026 Session 1 जारी होने के बाद रिजल्ट लिंक jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा, इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर से भी रिजल्ट लिंक को पाया जा सकेगा।

JEE Main 2026 Session 1 Result घोषित होने से पहले या साथ में फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।

JEE Mains Result 2026 Date

ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, JEE Main Session 1 का रिजल्ट 12 फरवरी, 2026 तक घोषित किया जाएगा।

JEE Mains Result 2026 Time

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने समय की जानकारी नहीं दी है, लेकिन जैसे ही रिजल्ट लिंक आएगा आप jeemain.nta.nic.in के साथ साथ timesnowhindi.com/education पर से भी स्कोरकार्ड देख सकेंगे। यहां आपको रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा।

JEE Mains Exam

Sesion 1 के लिए JEE Main परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2026 को हुई थी। पहले चार दिनों में पेपर 1 के लिए दो शिफ्ट में एग्जाम हुआ था - पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। पेपर 2 आखिरी तारीख को एक ही शिफ्ट में हुआ था - सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक।

पेपर-1 और पेपर-2 के मल्टीपल-चॉइस सवालों का इवैल्यूएशन फाइनल आंसर की का इस्तेमाल करके किया जाएगा और कैंडिडेट को मिले रॉ (असली) मार्क्स को JEE (मेन) – 2026 के रिजल्ट के कैलकुलेशन के लिए माना जाएगा। पेपर 2(A) में, ड्रॉइंग टेस्ट के डिजिटल इवैल्यूएशन के बाद कैंडिडेट को मिले मार्क्स कुल मार्क्स में जोड़े जाएंगे। मल्टी-शिफ्ट पेपर के लिए, अलग-अलग शिफ्ट/सेशन में कैंडिडेट को मिले रॉ (असली) मार्क्स NTA स्कोर में बदल दिए जाएंगे।

एजेंसी ने 4 फरवरी, 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी, 2026 को बंद कर दी गई थी। फाइनल आंसर की, रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक और दूसरी चीजों के लिए लेटेस्ट अपडेट के लिए BLOG को फॉलो करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article