एजुकेशन

IIT दिल्ली ने 'मैनेजेरियल डिसीजन मेकिंग' में लॉन्च किया 6 महीने का ऑनलाइन कोर्स, जानें फीस और आवेदन की आखिरी तारीख

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने कामकाजी लोगों के लिए एक नया ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। इसका नाम Executive Certificate Programme in Managerial Decision Making and Analytics है।

Image

IIT Delhi Launches Online Executive Course in Managerial Decision Making

IIT Delhi Launches Online Executive Course: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने कामकाजी लोगों के लिए एक नया ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। इसका नाम Executive Certificate Programme in Managerial Decision Making and Analytics है। छह महीने के इस प्रोग्राम में डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बिजनेस से जुड़ी तकनीकों की मदद से बेहतर फैसले लेना सिखाया जाएगा। जो प्रोफेशनल्स मैनेजमेंट, प्लानिंग या ऑपरेशंस जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं, उनके लिए यह कोर्स उपयोगी हो सकता है।

इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कोर्स की शुरुआत 24 जनवरी 2027 से होगी और यह 24 जुलाई 2027 तक चलेगा।

IIT दिल्ली के कोर्स की फीस कितनी है?

यह प्रोग्राम IIT दिल्ली के कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम के तहत चलाया जाएगा। इसकी पढ़ाई ऑनलाइन होगी, इसलिए उम्मीदवारों को क्लास करने के लिए IIT दिल्ली के कैंपस में जाने की जरूरत नहीं होगी।

कोर्स से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई है।

जानकारीविवरण
संस्थानIIT दिल्ली
कोर्स का नामManagerial Decision Making and Analytics
अवधि6 महीने
पढ़ाई का तरीकाऑनलाइन
आवेदन की आखिरी तारीख10 नवंबर 2026
कोर्स शुरू होने की तारीख24 जनवरी 2027
कोर्स समाप्त होने की तारीख24 जुलाई 2027
कोर्स फीस1,00,000 रुपये + 18% GST
आवेदन फीस1,000 रुपये + GST

कोर्स में क्या सिखाया जाएगा?

इस प्रोग्राम में उम्मीदवार सीखेंगे कि बिजनेस से जुड़ी समस्याओं को समझने, अलग-अलग विकल्पों का आकलन करने और सही फैसला लेने में डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। इसके साथ ही AI और एनालिटिक्स के व्यावहारिक इस्तेमाल पर भी ध्यान दिया जाएगा।

IIT दिल्ली कोर्स के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार IIT दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट home.iitd.ac.in पर जाएं। वहां संबंधित प्रोग्राम का पेज खोलकर योग्यता और एडमिशन से जुड़ी शर्तें पढ़ें। इसके बाद दिए गए आवेदन लिंक के जरिए फॉर्म भरें, जरूरी जानकारी दर्ज करें और आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article