एजुकेशन

SBI SCO Recruitment 2026: AI और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स के लिए नौकरी का मौका, जानें उम्र, योग्यता और चयन प्रक्रिया

SBI ने SCO के पदों पर फिक्स्ड टर्म के आधार पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के जरिए AI, डेटा एनालिटिक्स, डेटा इंजीनियरिंग, AI गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञों को नियुक्त किया जाएगा।

Image

SBI SCO भर्ती 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

SBI SCO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा मौका है। बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर फिक्स्ड टर्म के आधार पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनालिटिक्स, डेटा इंजीनियरिंग, AI गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञों को नियुक्त किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और नौकरी से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी। साथ ही जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।

SBI SCO Vacancy 2026: पद और योग्यता

पद का नामआयु सीमाशैक्षणिक योग्यता
GM एवं Chief AI Officer40 से 55 वर्षसंबंधित इंजीनियरिंग डिग्री, MCA या सांख्यिकी/कंप्यूटर साइंस में निर्धारित पोस्टग्रेजुएट योग्यता
Deputy General Manager (DGM)35 से 50 वर्षसंबंधित इंजीनियरिंग डिग्री, MCA या निर्धारित सांख्यिकी/कंप्यूटर साइंस की डिग्री
AI Solution Architect30 से 45 वर्षकंप्यूटर साइंस, IT, डेटा साइंस, AI, मैनेजमेंट या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्टग्रेजुएशन
Enterprise AI Architect30 से 45 वर्षकंप्यूटर साइंस, IT, इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, AI या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्टग्रेजुएशन

DGM के अंतर्गत रिस्क एंड ऑपरेशनल एनालिटिक्स, AI गवर्नेंस एंड कंप्लायंस और डेटा इंजीनियरिंग से जुड़े पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देखनी चाहिए।

ये रहा नोटिफिकेशन का लिंक

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस भर्ती में चयन के लिए शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और CTC नेगोशिएशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। शुरुआती चार पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने काम, प्रोजेक्ट या उपलब्धियों से जुड़ी 10 मिनट की प्रेजेंटेशन भी देनी होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यह भर्ती अनुभवी उम्मीदवारों के लिए है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article