Nagaland Police Constable Recruitment 2026: पुलिस विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नागालैंड पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने कांस्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nagalandpolicerecruitment.in या police.nagaland.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल जीडी के कुल 1137 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 31 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव किया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 है। यहां आप नागालैंड पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Nagaland Police Constable Recruitment 2026 Qualification
नागालैंड पुलिस विभाग के कांस्टेबल जीडी के क्वालिफिकेशन की बात करें तो यहां बैकवर्ड ट्राइब्स के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 6वीं पास रखी गई है। वहीं अन्य मान्यता प्राप्त नगा जनजातियों के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 8वीं पास है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Nagaland Police Constable Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवदेन
- nagalandpolicerecruitment.in या police.nagaland.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Nagaland Police Constable GD Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Nagaland Police Constable Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
नागालैंड पुलिस कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) में सफल होने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यह ऑब्जेक्टिव टाइप 40 मार्क्स का एग्जाम होगा।
Nagaland Police Constable Salary: यहां देखें सैलरी
- पे लेवल: लेवल-3
- पे बैंड: 5,200 से 20,200 रुपये प्रति माह
- ग्रेड पे: 1,800 रुपये
- अन्य लाभ: चयनित उम्मीदवारों को नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
नागालैंड पुलिस कांस्टेबल (जीडी) के पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
