भारत का इकलौता State, जहां से तीन राज्यों और दो देशों की ओर जा सकते हैं पैदल

Trending GK Question: भारत के State के बारे में आपको पता होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन सा State है, जहां से देश के तीन राज्यों और दो देशों की ओर पैदल जा सकते हैं। अगर नहीं पता? तो 'भारत का भूगोल' की इस कड़ी में जानेंगे देश के उस अनोखे राज्य के बारे में

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Feb 13 2026, 14:21 IST
भारत का इकलौता State, जहां से तीन राज्यों और दो देशों की ओर जा सकते हैं पैदलImage Credit : TNN & Canva01 / 08

भारत का इकलौता State, जहां से तीन राज्यों और दो देशों की ओर जा सकते हैं पैदल

भारत में कितने State हैं? ये तो हम जानते हैं, लेकिन ये भी जानिये कि भारत के किस State से कौन कौन सी पड़ोसी सीमाएं लगती हैं। ये सीमाएं देश के राज्यों के साथ समुद्री सीमाओं या विदेशी जमीन से भी लगी हो सकती हैं। पड़ोस में होने की वजह से ऐसा कहा जा सकता है कि आप पैदल भी इस दूरी को नाप सकते हैं।

मिजोरम की राजधानी आइजोलImage Credit : TNN & Canva02 / 08

मिजोरम की राजधानी आइजोल

भारत के इस अनोखे राज्य का नाम है 'मिजोरम'। मिजोरम की राजधानी आइजोल (Aizawl) है। इसकी भूगोलिक स्थिति इतनी खास है कि यहां से दो देशों की ओर पैदल जाया जा सकता है। जानें वो कौन से है दो देश

मिजोरम के पड़ोसी देशों के नामImage Credit : TNN & Canva03 / 08

मिजोरम के पड़ोसी देशों के नाम

मिजोरम दो देशों से अपनी जमीनी सीमा साझा करता है: मिजोरम के पश्चिमी हिस्से में बांग्लादेश लगता है, जबकि दक्षिण और पूर्वी हिस्से में म्यांमार की सीमा लगती है। चलिए अब जानते हैं कि मिजोरम किन देशीय राज्यों से जुड़ा है।

मिजोरम के पड़ोसी राज्यों के नामImage Credit : TNN & Canva04 / 08

मिजोरम के पड़ोसी राज्यों के नाम

खेती पर निर्भर ये राज्य त्रिपुरा, असम और मणिपुर के साथ बॉर्डर शेयर करता है।

मिजोरम क्यों है प्रसिद्धImage Credit : TNN & Canva05 / 08

मिजोरम क्यों है प्रसिद्ध

मिजोरम, नॉर्थईस्ट इंडिया में "पहाड़ों की जमीन" है। यह 1987 में भारत का 23वां राज्य बना था। यह अपने पहाड़ी इलाके, अच्छे मौसम, बायोडायवर्सिटी और बेहतरीन Literacy Rate के लिए जाना जाता है। इसके अलावा से घने बांस के जंगलों और हरी-भरी पहाड़ियों के लिए भी प्रसिद्ध है।

पूरी तरह साक्षरता हासिल करने वाला भारत का पहला राज्यImage Credit : TNN & Canva06 / 08

पूरी तरह साक्षरता हासिल करने वाला भारत का पहला राज्य

pib.gov.in पर 20 MAY 2025 को पब्लिश जानकारी के अनुसार, मिजोरम के मुख्यमंत्री, लालदुहोमा ने 20 मई 2025 को आधिकारिक तौर पर मिजोरम को पूरी तरह से (Mizoram Literacy Rate) साक्षर राज्य घोषित किया था, जो राज्य की शिक्षा की यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। इस उपलब्धि के साथ, मिजोरम पूरी तरह से साक्षरता हासिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना।

Mizoam LanguageImage Credit : TNN & Canva07 / 08

Mizoam Language

इस राज्य में दो भाषाओं को ज्यादा चलन है: Mizo और English! Mizoram को 'नीली पहाड़ियों की भूमि' क्यों कहा जाता है, इसके लिए यहां क्लिक करें

​कैसे पहुंचे मिजोरम​08 / 08

​कैसे पहुंचे मिजोरम​

सबसे पास का रेलवे स्टेशन असम के 'सिलचर' में है, जो आइजोल (यहां की राजधानी) से करीब 184 किलोमीटर दूर है। बता दें मिजो के लोग मिलनसार होते हैं, जो अपनी गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के लिए जाने जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!