​भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा, जानें किन तीन नदियों से है बना

Interesting Geogrphy: डेल्टा क्या होता है? कितने लोगों को पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा कहीं और नहीं बल्कि भारत में ही है। भूगोल पढ़ने वाले छात्रों के लिए ये ऐसा विषय है, जिसे एकेडमिक में जरूर पढ़ाया जाता है। चलिए आज हम भी इस टॉपिक को आसान शब्दों में समझेंगे और जानेंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा कहां है? ये किन तीन नदियों से मिलकर बना है?

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Feb 11 2026, 16:23 IST
भारत में कहां है दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा, जानें किन तीन नदियों से है बनाImage Credit : TNN (1) and canva (2-7)01 / 07

भारत में कहां है दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा, जानें किन तीन नदियों से है बना

भूगोल पसंद है लेकिन डेल्टा समझ नहीं आता? तो इस लेख से जानें डेल्टा क्या होता है? दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा भारत में कहां है। ये एक ऐसा विषय है, जिसे एकेडमिक में जरूर पढ़ाया जाता है। कई छात्रों को आसानी से समझ आता है, जबकि ज्यादातर को नहीं। तो चलिए आज हम भी इस टॉपिक को समझेंगे और जानेंगे Delta kya hai? दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा कहां है? ये किन तीन नदियों से मिलकर बना है?

दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सा है और कहां है?Image Credit : TNN (1) and canva (2-7)02 / 07

दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सा है और कहां है?

Duniya ka sabse bada delta kaun sa hai: दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा 'सुंदरबन' है। खास बात ये है कि 'सुंदरबन' विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है। (Duniya ka sabse bada delta kahan per hai) ये पश्चिम बंगाल में 'बंगाल की ' पर स्थित है। भारत और बांग्लादेश तक फैला 'सुंदरबन डेल्टा' लगभग 40000 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

किन तीन नदियों से बना है सुंदरबनImage Credit : TNN (1) and canva (2-7)03 / 07

किन तीन नदियों से बना है सुंदरबन

Duniya ka sabse bada delta 'सुंदरबन' तीन नदियों से मिलकर बना है: गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना!

डेल्टा कहां बनता है? Delta kahan banta haiImage Credit : TNN (1) and canva (2-7)04 / 07

डेल्टा कहां बनता है? Delta kahan banta hai

डेल्टा मुख्य रूप से नदी के मुहाने पर (जहां नदी समुद्र, महासागर, झील या किसी अन्य बड़े जल निकाय में गिरती है) बनता है। सुंदरबन डेल्टा बांग्लादेश और पूर्वी भारत, खासकर पश्चिम बंगाल के बड़े इलाकों को कवर करता है। ये धरती पर सबसे उपजाऊ और बायोडाइवर्सिटी वाले इलाकों में से एक है।

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलImage Credit : TNN (1) and canva (2-7)05 / 07

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

इसे 1987 में 'यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल' नामित किया गया था। सुंदरबन को 2001 में यूनेस्को द्वारा 'बायोस्फीयर रिजर्व' के रूप में नामित किया गया था। जनवरी 2019 में 'रामसर कन्वेंशन' के तहत, भारत के सुंदरबन वेटलैंड को 'अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि' (Ramsar Site)' के रूप में मान्यता दी गई थी।

Delta Meaning in HindiImage Credit : TNN (1) and canva (2-7)06 / 07

Delta Meaning in Hindi

डेल्टा केवल उन नदियों से बनता है, जो लंबी दूरी तय करती हैं, क्योंकि ये नदियां अपने साथ तलछट (Sediment) लेकर चलती हैं, तलछट यानी ठोस कण जैसे मिट्टी, रेत, गाद का संग्रह। ये तलछट कई लेयर में जमा होती जाती है, जैसे एक के ऊपर एक मिट्टी, रेत, गाद इकट्ठा होती जाती है।

कैसे बनता है डेल्टा, Delta Kaise banta haiImage Credit : TNN (1) and canva (2-7)07 / 07

कैसे बनता है डेल्टा, Delta Kaise banta hai

नदी के मुहाने पर तलछट सबसे ज्यादा जमा होती है, इसके वजह से पानी धीरे धीरे अपना रास्ता बदलता है, ये प्रक्रिया चलती रहती है, यानी जहां तलछट जमा होती है, वहीं से नदी रास्ता बदल लेती है, यही वजह है कि यदि आप इंटरनेट पर डेल्टा की फोटो देखेंगे तो पाएंगे कि नदी के मुहाने पर जगह जगह उभरी हुई तलछट है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!