एजुकेशन

ITBP Recruitment 2026: आईटीबीपी में ग्रुप 'ए' के 282 पदों पर नौकरी, आज से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने ग्रुप 'ए' के तहत मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर तक recruitment.itbpolice.nic.in से आवेदन कर सकते हैं।

Image

आईटीबीपी में ग्रुप 'ए' के 282 पदों पर नौकरी

ITBP Recruitment 2026: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने ग्रुप 'ए' के तहत मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज 10 अगस्त 2026 से आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 रात 11:59 है। इस भर्ती अभियान के तहत सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड-इन-कमांड) के 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) के 162 पद और मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) के 115 पद भरे जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन? (ITBP Recruitment 2026 Eligibility)

मेडिकल ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होना जरूरी है। वहीं स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट पदों के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा या सुपर स्पेशलिटी की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या किसी राज्य मेडिकल काउंसिल में वैध पंजीकरण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा क्या है? (ITBP Recruitment 2026 Age Limit)

मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है। स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए 50 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क कितना है? (ITBP Recruitment 2026 Application Fees)

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये जमा करने होंगे। जबकि एससी, एसटी, पूर्व सैनिक और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कैसे होगा चयन? (ITBP Recruitment 2026 Selection)

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद इंटरव्यू या पर्सनालिटी टेस्ट लिया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और विस्तृत मेडिकल जांच (DME) से भी गुजरना होगा। सभी चरण पूरे करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (ITBP Recruitment 2026 Apply Online)

आवेदन के लिए सबसे पहले ITBP के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं और नया पंजीकरण करें। इसके बाद अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। यदि आवेदन शुल्क लागू है तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें। सभी जानकारी एक बार जांचने के बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

कितनी मिलेगी सैलरी? (ITBP Recruitment 2026 Salary)

सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत 78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये तक वेतन मिलेगा।

स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-11 के अनुसार 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक वेतन निर्धारित है।

वहीं मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) के पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

ध्यान रहे, समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!