एजुकेशन

PMO: प्रधानमंत्री ऑफिस में काम करने का है सपना? यूजी-पीजी पास युवाओं को भी मिलता है शानदार मौका, जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

लोगों को लगता है कि PMO में काम करने के लिए आपको आईएएस या आईपीएस बनना जरूरी है। लेकिन यहां यूजी और पीजी डिग्री धारकों के लिए भी कई नौकरियां है। आइए आज इस बारे में जानते हैं।

Image

PMO ऑफिस में यूजी और पीजी डिग्री धारकों को भी मिलती है नौकरी (Photo- AI/Newsroom Verified)

देश के सबसे शक्तिशाली और प्रतिष्ठित प्रशासनिक केंद्र यानी प्रधानमंत्री कार्यालय (Prime Ministers Office - PMO) में काम करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अक्सर लोगों को यही लगता है कि पीएमओ में केवल आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) या उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी ही नियुक्त होते हैं, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालयों की विभिन्न पहलों, इंटर्नशिप कार्यक्रमों और कॉन्ट्रैक्चुअल आधारित भर्ती प्रक्रियाओं के जरिए सामान्य ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट डिग्री धारक युवाओं को भी यहां काम करने और नीति निर्माण को करीब से समझने का बेहतरीन अवसर मिलता है। अगर आपने भी यूजी और पीजी की शिक्षा प्राप्त की है और पीएमओ में काम करने की इच्छा रखते हैं तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दें।

PMO में किन पदों और भूमिकाओं में मिलता है मौका?

प्रधानमंत्री कार्यालय में कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई तरह के विशेषज्ञों और सहायक कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। यूजी और पीजी पास युवाओं को मुख्य रूप से निम्नलिखित माध्यमों से अवसर मिलते हैं -

इंटर्नशिप कार्यक्रम (PMO Internship)अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए समय-समय पर इंटर्नशिप के अवसर निकाले जाते हैं, जहां वे शोध (Research), डेटा विश्लेषण और दस्तावेजीकरण में सहयोग करते हैं।
यंग प्रोफेशनल्स (Young Professionals) और कंसल्टेंटनीति निर्माण, पब्लिक रिलेशन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, और प्रशासनिक सहायता के लिए योग्य ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट की नियुक्ति की जाती है।
केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS) और एसएससी (SSC)कर्मचारी चयन आयोग और यूपीएससी की परीक्षाओं के माध्यम से चयनित होकर भी अधिकारी और सहायक सीधे पीएमओ में पोस्टिंग पा सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -i और j के ऊपर लगने वाले डॉट को क्या कहते हैं?

जरूरी शैक्षणिक योग्यता और कौशल

पीएमओ में किसी भी भूमिका के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास कुछ बुनियादी योग्यताएं और कौशल होने आवश्यक हैं -

- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (जैसे कला, विज्ञान, वाणिज्य, कानून, प्रबंधन या पत्रकारिता) में UG या PG की डिग्री।

- एमएस ऑफिस (MS Office), डेटा एनालिसिस और डिजिटल कम्युनिकेशन टूल्स पर अच्छी पकड़ होना बेहद जरूरी है।

- हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उत्कृष्ट लेखन और कम्यूनिकेशन स्किल्स उम्मीदवारों को प्राथमिकता दिलाते हैं।

- सरकारी योजनाओं और नीतियों का गहराई से अध्ययन करने और सटीक रिपोर्ट तैयार करने की क्षमता होनी चाहिए।

आवेदन और चयन की प्रक्रिया क्या होती है?

पीएमओ में नियुक्तियां कई अलग-अलग चैनलों के माध्यम से भर्ती की जा जाती है। जिसकी जानकारी इस प्रकार है -

आधिकारिक पोर्टल और अधिसूचनाविशेष परियोजनाओं, इंटर्नशिप या कंसल्टेंट पदों के लिए केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT), मायगव (MyGov) या पीएमओ की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अधिसूचना जारी की जाती है।
प्रतियोगी परीक्षाएंस्थायी सरकारी पदों के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी (UPSC) या एसएससी (SSC) की परीक्षा पास करनी होती है, जिसके बाद उनकी कार्यकुशलता और रिक्तियों के आधार पर पीएमओ में तैनाती दी जाती है।
साक्षात्कार और बैकग्राउंट वेरिफिकेशनकिसी भी पद पर अंतिम चयन से पहले सख्त इंटरव्यू और सुरक्षा व बैकग्राउंड की गहन जांच की जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - स्कूलों में कब है छठ की छुट्टियां? जानें राज्यों में हॉलीडे का लेटेस्ट अपडेट

PMO में काम करने के फायदे और करियर ग्रोथ

यह कहना गलत नहीं होगा की प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में काम करना किसी भी युवा के करियर में मील का पत्थर साबित होता है। यहां आपको देश के टॉप नीति निर्माताओं के साथ काम करने, प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने और राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं में योगदान देने का सीधा अनुभव मिलता है। यह अनुभव न केवल आपके बायोडाटा को मजबूत बनाता है, बल्कि भविष्य में पब्लिक पॉलिसी, कॉर्पोरेट जगत और सिविल सेवाओं में भी आपके लिए नए दरवाजे खोलता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article