एजुकेशन

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा की आंसर-की आज शाम 7 बजे होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) सहायक लोको पायलट यानी ALP भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से CEN 01/2026 असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की आंसर-की आज, 12 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे जारी की जाएगी।

Image

19 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

RRB ALP Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) सहायक लोको पायलट यानी ALP भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से CEN 01/2026 असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की आंसर-की आज, 12 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की देख सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ALP CBT-1 परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों और प्रश्नों का मिलान करने का मौका मिलेगा।

सही आपत्ति पर वापस मिलेगा शुल्क

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, यदि अभ्यर्थी की दर्ज कराई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो उसके द्वारा जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा। शुल्क उसी बैंक खाते में रिफंड किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी ने ऑनलाइन भुगतान किया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आंसर-की जारी होने के बाद अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें। वहां प्रश्न पत्र, अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

19 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

आंसर-की जारी होने के साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड अभ्यर्थियों को प्रश्नों या उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर देगा। उम्मीदवार 12 नवंबर शाम 7 बजे से 19 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न, विकल्प या उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, तो उसे निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन दर्ज कराना होगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये के साथ लागू बैंक सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा।

गौरतलब है कि आंसर-की के माध्यम से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। हालांकि, अंतिम परिणाम और मेरिट सूची रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर ही नजर रखने की सलाह दी गई है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article