बिजनेस

सीनियर सिटीजन की हुई मौज! Federal Bank ने FD की ब्याज दरें बढ़ाईं

अगर आप अपनी जमा को सुरक्षित निवेश के साथ बढ़ाना चाहते हैं तो एफडी में निवेश कर सकते हैं। आप Federal Bank की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। दरअसल, बैंक ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

Image

Federal Bank ने बढ़ाए एफडी रेट्स (AI Generated Image)

अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं और एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो खुश हो जाइए। Federal Bank ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक की एफडी स्कीम में सीनियर सिटीजन को अब अधिकतम 7.50 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। नई ब्याज दरें आज यानी 12 नवंबर से लागू हो गई हैं।

सीनियर सिटीजन को अब कितना मिलेगा ब्याज?

Federal Bank की ओर से कॉलेबल एफडी पर सीनियर सिटीजन को 3.60% से 7.40% और नॉन कॉलेबल एफडी पर 1 करोड़ से अधिक की राशि पर 7.50% तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर सामान्य नागरिकों को कॉलेबल एफडी पर 3% से 6.80% और नॉन कॉलेबल एफडी पर 1 करोड़ से अधिक की राशि पर 6.90% तक ब्याज दिया जा रहा है।

किस अवधि पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

सीनियर सिटीजन को कॉलेबल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर सबसे ज्यादा 7.40% सालाना ब्याज मिलेगा। बैंक की ओर से यह ब्याज दर 18 महीने की अवधि और 2 साल से 3 साल से कम की अवधि वाली एफडी पर दी जा रही है। यह ब्याज दर 3 करोड़ से कम की सिंगल डिपॉजिट पर लागू है।

12 नवंबर 2026 से लागू रेजिडेंट टर्म डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें

अवधिसामान्य नागरिकवरिष्ठ नागरिक
7 दिन से 29 दिन3.00%3.60%
30 दिन से 45 दिन3.25%3.85%
46 दिन से 90 दिन5.00%5.60%
91 दिन से 180 दिन5.10%5.70%
181 दिन से 270 दिन6.00%6.60%
271 दिन से 1 साल से कम6.05%6.65%
1 साल6.50%7.10%
1 साल से अधिक और 18 महीने से कम6.55%7.15%
18 महीने6.80%7.40%
18 महीने से अधिक और 2 साल से कम6.55%7.15%
2 साल - 3 साल से कम6.80%7.40%
3 साल - 10 साल6.60%7.20%

फेडरल बैंक की ओर से नॉन-कॉलेबल एफडी पर सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा 7.50% सालाना ब्याज मिलेगा। यह ब्याज दर 18 महीने और 2 साल से 3 साल से कम की अवधि वाली एफडी पर लागू होगी। हालांकि, इस स्कीम में निवेश के लिए न्यूनतम जमा राशि 1,00,00,001 रुपये होनी चाहिए और एफडी को मैच्योरिटी से पहले बंद कराने की अनुमति नहीं है।

डिपॉजिट प्लस (नॉन-कॉलेबल) FD की ब्याज दरें – 12 नवंबर 2026 से लागू

एफडी की अवधिसामान्य नागरिकवरिष्ठ नागरिक
1 साल6.60%7.20%
1 साल से अधिक और 18 महीने से कम6.65%7.25%
18 महीने6.90%7.50%
18 महीने से अधिक और 2 साल से कम6.65%7.25%
2 साल - 3 साल से कम6.90%7.50%
3 साल - 5 साल6.70%7.30%

FD करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

नई ब्याज दरें आकर्षक जरूर हैं, लेकिन एफडी करवाने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना चाहिए। सबसे पहले यह देखें कि आपको निवेश की गई रकम की जरूरत कब पड़ सकती है। बिना समय से पहले निकासी वाली एफडी में ब्याज ज्यादा मिल सकता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर पैसा निकालना आसान नहीं होगा। इसके अलावा, अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें। एफडी से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है, इसलिए टैक्स देनदारी को भी ध्यान में रखें। निवेश करने से पहले अपनी जरूरत, निवेश अवधि और नकदी की उपलब्धता के हिसाब से फैसला करना बेहतर रहेगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article