IIT Delhi applied data science and ai program: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने एप्लाइड डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: फंडामेंटल्स टू डिप्लॉयमेंट में अपने सर्टिफिकेट प्रोग्राम के दूसरे बैच के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। आईआईटी दिल्ली ने सतत शिक्षा कार्यक्रम (सीईपी) के तहत यह प्रोग्राम शुरू किया है। छह महीने का यह प्रोग्राम प्रतिभागियों को प्रोडक्शन-ग्रेड पायथन कोड लिखने, डेटा को इंजीनियर और विश्लेषण करने, मशीन लर्निंग (एमएल) और डीप लर्निंग मॉडल बनाने और मशीन लर्निंग ऑपरेशंस (एमएलओपीएस) का उपयोग करके एआई के बारे में सिखाएगा।
पाठ्यक्रम में पायथन प्रोग्रामिंग, डेटा मैनिपुलेशन, एक्सप्लोरेटरी एनालिसिस, रिग्रेशन, क्लासिफिकेशन, क्लस्टरिंग और डायमेंशनलिटी रिडक्शन शामिल हैं, जो डीप लर्निंग और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसी चीजें शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्र डॉकर और क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म पर मॉडल मेकिंंगका अनुभव भी प्राप्त करते हैं और उद्योग-केंद्रित प्रोजेक्ट्स और असाइनमेंट के माध्यम से एआई सिद्धांतों को अपना सकते हैं।
इस प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए आईआईटी दिल्ली के सेंटर फॉर एप्लाइड रिसर्च इन इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोफेसर अंकुर गुप्ता ने कहा, "हमने इस कार्यक्रम को केवल जानने के लिए नहीं, बल्कि करने के लिए डिजाइन किया है। प्रतिभागी आधुनिक एमएल और एआई तकनीकों का अभ्यास करते हैं, मॉडलों को उत्पादन में लाते हैं, और एआई का प्रयोग करते हैं। कैपस्टोन, मेंटरिंग और उद्योग के मामले यह सुनिश्चित करते हैं कि वे कार्यान्वयन योग्य समाधानों और विभिन्न क्षेत्रों में सार्थक प्रभाव पैदा करने के आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम समाप्त करें।"
