पहाड़ों और खूबसूरत नजारों से घिरा है उत्‍तराखंड का ये कॉलेज, एडमिशन मिला तो समझो लाइफ सेट

अकसर 12वीं पास करने के बाद छात्रों के मन में यही सवाल खड़ा होता है कि अब कौनसे कॉलेज में दाखिला लिया जाए। सवाल मन में आना लाजमी भी है क्योंकि सवाल भविष्य का है। ऐसे में आज हम एजुकेशन हब कहलाने वाले उत्तराखंड की एक ऐसी यूनिवर्सिटी के बारे में बात करेंगे, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ पढ़ने के लिए शानदार माहौल भी छात्रों को देता है।

Authored by: कुसुम भट्टUpdated Sep 25 2025, 09:51 IST
छात्रों की पसंद है HNBGU01 / 08

छात्रों की पसंद है HNBGU

जब भी कम फीस और अच्छी एजुकेशन की बात होती है तो उत्तराखंड की HNBGU यूनिवर्सिटी का जिक्र जरूर होता है। ये यूनिवर्सिटी छात्रों का न सिर्फ एकेडमिक्स पर फोकस रखती है बल्कि उन्हें फील्ड की भी बेहतर नॉलेज देती है।

बेहद खूबसूरत है ये विश्वविद्यालयImage Credit : IStock02 / 08

बेहद खूबसूरत है ये विश्वविद्यालय

उत्तराखंड में वैसे तो कई सारे विश्वविद्यालय हैं, जो पढ़ने के लिए बेहद अनुकूल हैं। मगर खूबसूरत वादियों से घिरे जिस विश्वविद्यालय की हम बात कर रहे हैं, वहां 12वीं के बाद जाना स्टूडेंट्स का सपना होता है। हम बात कर रहे हैं कम फीस और उच्च गुणवत्ता वाले विश्वविद्यालय HNBGU की।

वादियों से घिरा HNBGUImage Credit : IStock03 / 08

वादियों से घिरा HNBGU

HNBGU यानी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 1973 में हुई थी। इसमें 50 से भी ज्यादा विभाग हैं। इसमें कई सारे लैंग्वेज कोर्सेज हैं। साथ ही उद्यानिकी, रिमोट सेंसिंग, टूरिज्म और कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्सेस इसे छात्रों की पहली पसंद बनाते हैं।

2009 में मिला केंद्रीय विवि का दर्जाImage Credit : IStock04 / 08

2009 में मिला केंद्रीय विवि का दर्जा

ये यूनिवर्सिटी उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित है। इसे पहले गढ़वाल विश्विद्यालय कहा जाता था मगर फिर बाद में इसका नाम हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम पर रखा गया। फिर साल 2009 में इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) का दर्जा मिला।

छात्रों के लिए कई सुविधाएंImage Credit : IStock05 / 08

छात्रों के लिए कई सुविधाएं

इस यूनिवर्सिटी के अधीन 120 से भी ज्यादा महाविद्यालय हैं, जो कि गढ़वाल के ही सात जिलों में फैले हुए हैं। यहां पर अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुउट, डिप्लोमा और रिसर्च प्रोग्राम्स कराए जाते हैं। साथ ही यहां छात्रों के लिए कई सारी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

साइंस लैब भी मौजूद Image Credit : IStock06 / 08

साइंस लैब भी मौजूद

यहां के अलग-अलग कैंपस में छात्र और छात्राओं के लिए हॉस्टल्स भी मौजूद हैं। वहीं केंद्रीय पुस्तकालय, कंप्यूटर सेंटर, हेल्थ सेंटर और सांस्कृतिक कार्यक्रम केंद्र के साथ-साथ साइंस लैब भी यहां पर उपलब्ध हैं। यहां हर साल छात्र संघ चुनाव, कल्चरल प्रोग्राम और कार्यशालाएं चलाई जाती हैं।

ये कोर्सेज हैं मौजूदImage Credit : IStock07 / 08

ये कोर्सेज हैं मौजूद

एचएनबीजीयू के तीन प्रमुख परिसर हैं- बिड़ला कैंपस, बी. गोपाल रेड्डी कैंपस और स्वामी राम तीर्थ कैंपस। इसका मुख्य ऑफिस गढ़वाल (श्रीनगर) में स्थित है। यहां के प्रमुख विषयों में विज्ञान, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, मैनेजमेंट, फार्मेसी, इंजीनियरिंग और पर्यटन शामिल हैं। यहां BA, BSc, BCom, MA, MSc, MCom, MBA, B.Ed, B.Tech. B.Pharma, MCA, phD हैं।

छात्रों को मिलता है ये एक्सपीरियंसImage Credit : IStock08 / 08

छात्रों को मिलता है ये एक्सपीरियंस

यहां की सबसे अच्छी बात ये है कि इन कोर्सों में छात्र अकैडमिक्स के साथ-साथ रिसर्च और फील्ड वर्क का एक्सपीरियंस भी लेते हैं। HNBGU में एंट्रेंस एग्जाम मुख्य रूप से CUET (Common University Entrance Test) के माध्यम से होता है। ये NTA (National Testing Agency) द्वारा करवाया जाता है। बीटेक जैसे कुछ कोर्सेज में यहां JEE Main का स्कोर भी मान्य होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!